Jolly LLB 3 Box Office Collection: ‘जॉली LLB 3’ ने 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा
Jolly LLB 3 Box Office Collection: कॉमेडी-कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का धांसू कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने एक बार फिर अपने अंदाज से दर्शकों को इंप्रेस किया है. यही वजह है कि 19 सितंबर को रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ दस दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ों कमा रही है. फिल्म हर दिन एक के बाद एक नया रिकॉर्ड भी बना रही है.
‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) को बड़े पर्दे पर आए अब 10 दिन हो गए हैं और फिल्म अब 90 करोड़ का आंकड़ा पार करने के करीब है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 10 दिनों की कमाई के साथ 8 फिल्मों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में हिट, सुपरहिट से लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं.
‘जॉली एलएलबी 3’ के 10 दिनों का कलेक्शन
‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) ने सैकनिल्क के मुताबिक पहले हफ्ते 74 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने आठवें दिन 3.75 करोड़ और नवें दिन 6.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
वहीं अब फिल्म ने 10वें दिन अब तक (शाम 6 बजे तक) 3.92 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 88.17 करोड़ रुपए हो गया है.
And it’s GAME OVER for #JollyLLB3. The first week ends with hardly Rs 70 crore net which is a BELOW AVERAGE number.
Collections are on a declining spree and it will NOT cross the Rs 100 crore net.
Heading to become to the 17th FLOP in a row for #AkshayKumar.
I was one of the… pic.twitter.com/TQUfKscxfk
— Box Office Chronicle (@BoxOffice_Truth) September 26, 2025
‘जॉली एलएलबी 3’ ने तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड
‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) ने 10 दिनों में 88.17 करोड़ रुपए कमाकर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को पछाड़ दिया है. इसी साल रिलीज हुई फिल्म ने भारत में 88.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (85.49 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है.
Must Read: AP Dhillon concert Ticket: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की VVIP टिकट की कीमत 6.25 लाख
‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) ने ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ (84.77 करोड़- हिंदी) को भी मात दे दी है.
इसके अलावा फिल्म ने ‘जरा हटके जरा बचके’ (88.35 करोड़), ‘बदला’ (88.53 करोड़) ‘गब्बर इज बैक’ (87.54 करोड़), ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (85.16 करोड़) और ‘पति पत्नी और वो’ (84.56 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
