
Sonakshi Sinha Pragnancy: शादी के 4 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुईं सोनाक्षी सिन्हा, क्या पहले से ही थी प्रेग्नेंट

Sonakshi Sinha Pragnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल संग शादी रचाई। कपल ने 7 साल तक डेट करने के बाद अपने रिश्ते को नाम दिया। वहीं जब से सोनाक्षी ने शादी रचाई है उसके बाद से ही खबरें आने लगी कि उनकी सूनी गोद भरने वाली है जिसे लेकर एक्ट्रेस ने कई बार चुप्पी तोड़ी है।
अब यूजर्स ने फिर कयास लगाए कि शादी के 4 महीने बाद सोनाक्षी मां बनने वाली हैं। दरअसल, सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने जहीर संग प्यारा सा फोटोशूट करवाया जिसे देख यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए हैं।
कपल ट्रेडिशनल आउटफिट में मनमोहक लग रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) तस्वीरों में रेड कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। बालों में गजरा,माथे पर बिंदी सोनाक्षी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
View this post on Instagram
उनके पति जहीर नीले रंग की शेरवानी में दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों खिलखिला कर हंसते नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी ने अपने पपी को थाम रखा है। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की खूबसूरत तस्वीरों पर उनके पति ने किस और हार्ट वाले इमोजी शेयर किया है। उन्हें देखकर एक फैन ने कॉमेंट किया, ‘प्रेग्नेंसी के लिए बधाई।’ दूसरे ने पूछा, ‘क्या ये प्रेग्नेंट हैं?’
सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने 20 अक्टूबर को हर सुगाहन महिला की तरह अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा फनी वीडियो भी शेयर किया था।
सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर ने साल 2017 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों 2022 में ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में नजर आए। दोनों ने 23 जून 2024 को सिविल मैरिज की।