Badshah Shoe Collection: बादशाह के पास 1000 से ज्यादा जूते, ये जूता पहनकर जाना चाहते है ग्रैमी
Badshah Shoe Collection: मनोरंजन जगत की हस्तियों के अपने-अपने शौक होते हैं। किसी को कपड़ों का शौक होता है तो किसी को महंगी कारों का। मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) इस मामले में थोड़े अलग हैं। उन्हें शौक है- महंगे जूतों का। उनके पास हजारों की कीमत वाले ही नहीं, बल्कि लाखों रुपये की कीमत वाले जूते भी हैं। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने अपने जूतों को लेकर कई दिलचस्प बात बताई।
बादशाह (Badshah) ने बताया कि उनके पास एक जूता है, जिसकी कीमत 22 लाख रुपये है। बादशाह ने इस महंगे जूते को पहनने को लेकर एक खास योजना भी बना रखी है। द लल्लनटॉप को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि अगर वो कभी अपने करियर के दौरान ग्रैमी जीतेंगे तो उन्हें स्टेज पर पहनकर जाएंगे।
बादशाह (Badshah) के पास जूतों का अच्छा खासा कलेक्शन है। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 1,000 जोड़ी स्नीकर्स हैं। ये वाकई में बहुत बड़ा आंकड़ा हैं। बादशाह ने कहा कि जब 500 जोड़ी जूते हो गए थे तो उन्होंने गिनती बंद कर दी थी और जब एक बार उन्होंने अपना घर बदला था, तब जाकर उन्हें लग गया था कि जूते तो एक हजार से ज्यादा हो गए हैं।
View this post on Instagram
साल में जितने दिन नहीं होते उससे ज्यादा तो बादशाह (Badshah) के पास जूते हैं। जाहिर है सभी को पहन पाना किसी भी सूरत में आसान नहीं है। खुद बादशाह ने कहा कि वो इतने सारे जूतों में से कुछ ही पहनते हैं और बाकी कलेक्शन का हिस्सा हैं। बादशाह ने ये भी बताया कि उनके पास जो 22 लाख रुपये वाला जूता है उसे उन्होंने छह लाख में खरीदा था।
जूतों के अलावा बादशाह (Badshah) ने अपने कार कलेक्शन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास जी वैगन और एक सात या आठ करोड़ रुपये की कीमत वाली रोल्स रॉयस है। बादशाह के काम की बात करें तो उन्होंने इस साल गोन गर्ल, गोरे गोरे मुखड़े पे, ओ सजना, सॉलमेट, जालिम, जुगनू और डाकू समेत कई गानों से धमाल मचाया है।
