Thalapathy Vijay Income: हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में थलापति विजय ने मारी बाजी, जाने एक्टर्स की फ़ीस

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay Income: साउथ एक्टर थलापति विजय ने फिर से नया मुकाम हासिल किया है. उनकी आने वाली फिल्म ‘थलापति 69’ (Thalapathy 69) के लिए उन्होंने भारी भरकम फीस वसूली है. इस फिल्म के लिए उन्हें जितनी फीस दी जा रही है, इससे पहले किसी इंडियन एक्टर को इतनी फीस नहीं मिली.

कितनी फीस वसूली है थलापति विजय ने

फिल्मीबीट के मुताबिक, थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने ‘थलापति 69’ के लिए 275 करोड़ की फीस ली है. थलापति विजय की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है. सैक्निल्क के मुताबिक, साल 2023 में आई ‘लियो’ ने वर्ल्डवाइड 605 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसके अलावा, उनकी हाल में आई ‘GOAT’ थिएटर्स में चल रही है.

थलापति ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

बता दें कि हाल में ही रिलीज हुई फिल्म ‘GOAT’ के लिए 200 करोड़ रुपये वसूले थे. इसके बाद वो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे. अब उनकी आगामी फिल्म में इससे भी 75 करोड़ ज्यादा की फीस चार्ज कर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

ऐसा करके थलापति (Thalapathy Vijay) शाहरुख खान और रजनीकांत जैसे एक्टर्स को भी मात दे चुके हैं. बता दें कि शाहरुख खान एक फिल्म के लिए 150 से 250 करोड़ तो रजनीकांत 150 से 200 करोड़ चार्ज करते हैं.

‘थलापति 69’ आखिरी फिल्म होगी विजय की

हाल में ही विजय (Thalapathy Vijay) ने ऐलान किया है कि इस फिल्म के बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लेंगे. उनके प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक वीडियो जारी कर उनके संन्यास की घोषणा की गई है. इस वीडियो में विजय की जर्नी दिखाई गई है. बता दें कि ‘थलापति 69’ के साथ विजय डायरेक्टर एच विनोद के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं.

विजय ने क्यों लिया संन्यास का फैसला?

रिपोर्ट्स की मानें तो विजय (Thalapathy Vijay) अब अपने राजनीतिक करियर पर भी ध्यान देना चाहते हैं. बता दें कि एक्टर ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले ‘तमिझागा वेत्री कझगम’ नाम से खुद की पार्टी बनाई थी. हाल में ही उन्होंने पार्टी का झंडा भी लॉन्च किया था. थलापति की पार्टी 2026 विधानसभा चुनावों में भी हिस्सा लेगी.

Must Read: Sonam Kapoor House: आनंद संग 226 करोड़ के आलीशान महल में शिफ्ट होंगी सोनम कपूर