Dalljiet Kaur and Nikhil Patel: दलजीत कौर के पति निखिल पटेल ने गर्लफ्रेंड से कर ली सगाई, देखे तस्वीर

Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मची हुई है. एक्ट्रेस ने मार्च 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी. लेकिन शादी का एक साल पूरा होने से पहले ही ये जोड़ी अलग हो गई. दरअसल पिछले कुछ महीनों में, एक्ट्रेस ने निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है.

अब, दलजीत (Dalljiet Kaur) ने अपनी आईजी स्टोरीज़ पर निखिल की इंस्टाग्राम स्टोरीज़ का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है और दावा किया है कि निखिल ने फिर से सगाई कर ली है क्योंकि फोटो में वे नई सगाई की अंगूठी पहने हुए नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपने लंबे नोट्स में निखिल पटेल की कथित गर्लफ्रेंड सफीना नज़र की भी आलोचना की

निखिल पटेल ने कर ली फिर से सगाई?

दलजीत (Dalljiet Kaur) ने निखिल पटेल की इंस्टा स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टा पर शेयर किया. स्क्रीनशॉट में निखिल का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन हाथ दिख रहा है जिसमें वे कॉफी का कप पकड़े हुए अपने सोने की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

दलजीत (Dalljiet Kaur) ने इस पर लिखा, “ फिर से रिंग पहन रहे हैं.” उन्होंने निखिल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना की भी आलोचना करते हुए लिखा, “बधाई हो एसएन, इसे सोशल मीडिया पर फिर से दिखाने के साहस की सराहना करनी चाहिए. आप दोनों ने बहुत अच्छा किया. पहले से ही एक बार फिर से अंगूठी पहन ली है निखिल. बहुत अच्छा. ऐसा लगता है कि आप (निखिल) बात करने से चूक गए थे क्या आप इस बारे में लिखे जाने से चूक रहे थे? निखिल, आपकी होने वाली पत्नी भी ध्यान आकर्षित करने की चाहत में है? वह जानती है कि टेक्निकली आपकी पत्नी अभी भी मुंबई में है, आप इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, यह भारतीय न्याय ही बताएगा आपका मैरिटल स्टेट्स जल्द ही ठीक हो जाएगा.”

वेडिंग फिंगर पर क्यों पहनी अंगूठी?

दलजीत (Dalljiet Kaur) ने आगे लिखा, “सेम पर्सनैलिटी और कैरेक्टर दिलचस्प, आप दोनों की मेंटेलिटी ख़राब है! अच्छा हुआ, आप उसकी फैमिली को भी डेस्ट्रॉय करने में लगभग सफल हो गए हैं. हालांकि मुझे हैरानी है कि उसका परिवार कैसा दिखता है, आपने पहले से ही प्रॉमिस रिंग पहन रखी है. हे भगवान, शर्म करो आपके बारे में जानकर आप कहेंगे कि यह एक ज्वैलरी के रूप में था और आपने इसे पहनना ही चुना या यह आपकी बेटी या आपके परिवार के किसी व्यक्ति के पास था, बस इसे एक ज्वैल की तरह पहना, लेकिन इसे शादी की उंगली पर क्यों पहना जाए ? और फिर यह श्योर किया कि यह आपकी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर दिखाई दे, क्या आप कुछ भी हैं लेकिन नादान हैं.”

Must Read: Archana Puran Singh Income: अर्चना पूरन सिंह ने बताई द ग्रेट इंडियन कपिल शो से मिलने वाली फीस

दलजीत और निखिल पटेल दोनों ने की थी दूसरी शादी

बता दें कि ये न तो दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) और न ही निखिल पटेल की पहली शादी है. एक्ट्रेस ने इससे पहले अपने कुलवधू के को-एक्टर शालीन भनोट से साल 2009 में शादी की थी. इस जोड़ी का एक बेटा जेडन है जिसका जन्म 2014 में हुआ था. हालांकि दलजीत द्वारा शालिन पर घरेलू दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद उन्होंने 2015 में तलाक ले लिया था. वहीं निखिल पटेल की पहली पत्नी के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है, सिवाय इस फैक्ट के कि उन्होंने जनवरी 2024 में एक-दूसरे को तलाक दे दिया था. उन्होंने दावा किया है कि दलजीत को यह फैक्ट पता था कि जब उन्होंने पिछले साल शादी की थी तब उनकी पहली पत्नी से उनका कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ था.