राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक, परिवार ने लिया सेहत से जुड़ा ये बड़ा फैसला

Raju Srivastav

Raju Srivastav Health Update : राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती हुए 6 दिन हो चुके हैं। अभिनेता और हास्य अभिनेता की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार की ओर से समय-समय पर राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर स्वास्थ्य अपडेट जारी किए जा रहे हैं। वहीं फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन की सेहत को लेकर एक नया अपडेट आया है। इस नए अपडेट को जानने के बाद फैंस की चिंता जरूर कम हो सकती है। लेकिन अभी तक अभिनेता को होश नहीं आया है।

राजू श्रीवास्तव की तबीयत अब कैसी है?

ताजा हेल्थ अपडेट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की सेहत में पहले से काफी सुधार है। कॉमेडियन के निजी सचिव ने अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर एक नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अब राजू श्रीवास्तव की सेहत में काफी सुधार हो रहा है. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

किसी से मिलने के लिए नहीं दिया जा रहा

राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है। ऐसे में डॉक्टर एक्टर की सेहत को लेकर कोई गलती नहीं करना चाहते हैं. इसी वजह से डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव से किसी के भी मिलने पर रोक लगा दी है.

अभी भी वेटिलेटर पर

वहीं राजू श्रीवास्तव के पीआरओ ने भी कॉमेडियन की सेहत को लेकर एक और अपडेट दिया है. अभिनेता के पीआरओ अजीत सक्सेना ने कहा कि अभिनेता अभी भी वेंटिलेटर पर है। ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। इसी वजह से परिवार की सहमति लेकर डॉक्टरों ने फैसला किया कि कोई भी एक्टर से मिलने या उनके बेड के पास नहीं जाएगा. इसके अलावा कई अपनों के मैसेज रिकॉर्ड कर राजू के कान में लाकर उन्हें सुनाया जा रहा है. इन कोशिशों से राजू ने अभी से थोड़ा जवाब देना शुरू कर दिया है.