जाने कैसे घटाया Shweta Tiwari ने 10 किलो वजन

श्वेता तिवारी अक्सर अपनी फैशन सेंस और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह 44 साल की उम्र में भी यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं।

श्वेता तिवारी दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने 40 की उम्र में भी अपना 10 किलो वेट लूज कर लिया था।

श्वेता ने फिटनेस के लिए न्यूट्रिशन एक्सपर्ट किनिता पटेल की हेल्प ली थी। किनिता ने श्वेता को लेकर कहा था कि, उन्होंने वजन कम करने के लिए सटीक डाइट ली थी।

श्वेता ने अपनी डाइट में दाल, ब्राउन राइस, ओट्स, मौसमी फल, विटामिन सी युक्त फूड, कम फैट वाले डेयरी फूड, लीन मीट और नट्स जैसी हेल्दी चीजों को शामिल किया था।

श्वेता उस दौरान मेटाबॉलिज्म और एनर्जी को बनाए रखने के लिए पूरे दिन में छोटी-छोटी मील्स लेती थी। वर्कआउट में कार्डियो, वेटलिफ्टिंग और योग करती हैं।