Yuvika Chaudhary left Prince Narula: प्रिंस नरूला को छोड़ तलाक की खबरों के बीच युविका चौधरी ने रचाई शादी
Yuvika Chaudhary left Prince Narula: टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पिछले कुछ समय से अपनी निजी लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी और बेटी के जन्म के दौरान दोनों के बीच जमकर सोशल वॉर हुआ। इसके बाद काफी समय तक चर्चा उनके तलाक की भी रही। फैंस परेशान थे कि कहीं दोनों 7 साल पुराना रिश्ता ना खत्म कर दें। इसी बीच युविका चौधरी और प्रिंस नरूला को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों ने फिर से शादी की है। लेकिन, इस बार ना तो कोई ढोल ताशे बजे ना ही कोई शहनाई। दोनों सादगी के साथ एक बार फिर से मजबूत रिश्ते के धागे में बंध गए हैं।
दरअसल, दूसरी बार शादी के बारे में यविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने खुद बताया। उनकी इस जानकारी को शेयर करने के बाद फैंस चौंक गए। उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए जानकारी दी कि वह दूसरी बार शादी कर रही हैं। व्लॉग आगे बढ़ने के बाद फैंस को समझ में आया कि युविका किसी और से नहीं बल्कि प्रिंस से ही दूसरी बार शादी कर रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके तलाक की खबरों पर विराम लग गया है। इस शादी में उनके दोस्त, युविका के भाई-भाभी भी थे।
View this post on Instagram
प्रिंस नरूला बोले- ‘जबरदस्ती शादी कराई’
व्लॉग में युविका (Yuvika Chaudhary) ने मजाक में बताया कि दोस्तों को शादी के लिए किडनैप किया है। साथ ही प्रिंस इस शादी को लेकर जरा भी एक्साइटेड नहीं दिखे। वो शॉर्ट्स और टीशर्ट में दिखे थे। वहीं, युविका को इस दौरान खुले बालों में देखा गया। उन्होंने अपने बालों में कंघा तक नहीं किया था। दोनों ही अपनी मैरिज को रजिस्टर कराने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान गवाह के तौर पर युविका के भाई और भाभी मौजूद थे। अंगूठा लगाने के बाद एक्ट्रेस की भाभी कहती हैं, ‘जब जीजू परमानेंट फंस चुके हैं। शादी किसी भी तह से खारिज ना हो जाए। उन्हें फंसा ही लिया है।’ इस पर मजाकिया अंदाज में प्रिंस कहते हैं, ‘बता देना कि भाई की जबरदस्ती शादी कराई जा रही है।’ इसके साथ ही युविका रजिस्टर मैरिज को लेकर कहती हैं, ‘ये बहुत ज्यादा जरूरी है। हमने अपनी शादी ऑफिशियली रजिस्टर करा ही दी है।’ इस पर प्रिंस फिर से कहते हैं, ‘मैं अपनी पहली शादी पर काफी ज्यादा एक्साइटेड था।’
युविका-प्रिंस ने 7 साल बाद रजिस्टर कराई शादी
इतना ही नहीं, युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) आगे अपनी शादी को लेकर कहती हैं, ‘हमने शादी के 7 साल बाद अपनी मैरिज को रजिस्टर कराया है। अब जबकि उनकी बेटी एकलीन भी हो चुकी है। आपको बता दें कि युविका और प्रिंस अक्तूबर, 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे। पति-पत्नी के रिश्ते में बंधने के 6 साल बाद कपल ने बेटी का वेलकम किया था। पेरेंट्स बनने के बाद दोनों काफी खुश हैं और अब वो पेरेंटहुड का अनुभव ले रहे हैं।
Must Read: Kushal Tandon and Gauhar Khan: कुशाल टंडन का धर्म बदलना चाहती थी गौहर खान, जाने ब्रेकअप की वजह
