Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान ने बताया 60 की उम्र कैसे हुआ गौरी से प्यार?

Aamir khan

Aamir Khan Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान (Aamir khan) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड गौरी का खुलासा करके फैंस हो हैरान ही कर दिया। 60 साल के आमिर खान पहले दो शादी कर चुके हैं और उनकी दोनों ही शादी नहीं टिकी। आज भले ही उनका दोनों पत्नियों से तलाक हो चुका है और वो अलग रहते हों लेकिन, उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। बच्चों की परवरिश की वजह से वो अक्सर दोनों वाइफ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ ही जाते हैं। लेकिन, आमिर खान का मानना है कि उनके दोनों रिश्ते टूटने के बाद वो बुरी तरह से टूट गए थे। उनकी जिंदगी में प्यार की उम्मीद तक खत्म हो गई थी। लेकिन, फिर गौरी ने वो उम्मीद बनकर उनकी जिंदगी में आईं।

दरअसल, आमिर खान (Aamir khan) हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की। इस दौरान उन्होंने तीसरे प्यार यानी कि गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वो अपनी जिंदगी में प्यार की उम्मीद खो चुके थे और दोनों शादी टूटने के बाद उनकी जिंदगी मायूस हो गई थी। उनका मानना है कि 60 की उम्र में उनकी जिंदगी में प्यार की कमी को गौरी ने दूर की है।

2 शादी टूटने के बाद खो दी थी प्यार की उम्मीद

इस पॉडकास्ट में आमिर खान (Aamir khan) से उनके उस बयान का जिक्र किया जाता है, जिसमें उन्होंने ये जाहिर किया था कि अब वो 59 के हो गए हैं तो अब उनको शादी नहीं करना है। इस पर बात करते हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा, ‘उस समय मुझे ऐसा लगा था।’ फिर उनसे पूछा जाता है कि आज और लास्ट टाइम में क्या बदला है? तो इस पर एक्टर बिना हिचक के गौरी का नाम लेते हैं और कहते हैं, ‘वो मुझे मिलीं। क्योंकि उस वक्त मुझे लगा था कि मेरी उम्र भी हो गई है। अब इस उम्र में मैं कहां ढूढूंगा किसी को और कौन मिलेगा। अच्छा मेरी थेरेपी भी उस समय शुरू हो गई थी तो मुझे समझ में आ गया था कि यार अब ना मुझे अपने आपको स्वस्थ बनाना है और जो प्यार मैं करूं वो पहले मैं अपने आपसे करूं। सेल्फ लव, सेल्फ रिस्पेक्ट, उस पर मैंने काम करना शुरू किया।’

आमिर (Aamir khan) आगे बताते हैं, ‘मैं अपने दोस्तों से भी कहता हूं ये बात कि मेरे दो गहरे रिश्ते रहे हैं। एक रीना के साथ दूसरा किरण के साथ। हम आज भी दोस्त हैं और एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। हमारे बीच आज भी एक-दूसरे के लिए इज्जत है। अब मुझे लगता नहीं कि मुझे कोई और मिलेगा, जिसके साथ मेरा बॉन्ड बनेगा। मुझे नहीं लगता। 58-59 का मैं हो गया हूं तो ये मेरे दिमाग में था। ये 2-3 साल पहले की बात है कि मुझे लगता था कि मुझे कौन पूछेगा।’

गौरी से मुलाकात पर बोले आमिर खान- ‘हम गलती से मिले’

गौरी से मुलाकात को लेकर आमिर खान (Aamir khan) कहते हैं, ‘वो मैं और गौरी तो गलती से मिले और हम एक-दूसरे से कनेक्ट हुए। हम लोगों की दोस्ती बढ़ी, प्यार, इज्जत बढ़ी तो वो बस हो गया। मैंने कभी प्लान नहीं किया था। मैंने तो बस सोचा था कि मेरे बच्चे हैं, अम्मी हैं, भाई-बहन हैं। मेरे इतने करीब रिश्ते हैं मुझे एक पार्टनर की जरूरत ही नही है। क्योंकि मेरे बाकी रिश्ते इतने अच्छे हैं। किरण, रीना और मैं आज भी पानी फाउंडेशन में साथ काम करते हैं। हर दिन बात करते हैं। एक अच्छा बॉन्ड है हमारे बीच एक परिवार की तरह। हम तीनों हसबैंड वाइफ ना रहें लेकिन, एक फैमिली जरूर बनकर रहेंगे। वो मेरे परिवार का अटूट हिस्सा हैं। मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं तो वो कभी बदलेंगे नहीं। 2 साल पहले मैं ऐसा सोचता था कि शायद मेरा ऐसा कोई रिश्ता ना हो जो इतना गहरा हो। उस समय उस बात से मैंने समझौता भी कर लिया था कि शायद ऐसा ना हो। लेकिन फिर मैं सरप्राइज्ड रहा।’

Must Read: Aamir Khan Bollywood Goodbye: फिल्म महाभारत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कहेंगे आमिर खान