Maalik Teaser: मालिक के टीजर में खूंखार अवतार में दिखे राजकुमार राव

Maalik

Maalik Teaser Release: अभिनेता राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ (Maalik) में गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म का धांसू टीजर जारी किया. एक्शन से भरपूर टीजर में राजकुमार का गजब का अंदाज देखने को मिला है.

दमदार डायलॉग्स के साथ राजकुमार का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला. टीजर में राव कहते हैं- ‘दुनिया में दो तरह के लोग रहते हैं, एक तो मेहनत, मजदूरी करके, पसीना बहाकर रोटी कमाते हैं और दूसरा खून बहाकर अपना हक पाते हैं. हम दूसरे वालों में से हैं, जो पैदा तो मालिक बनकर नहीं हुए मगर, बन तो सकते हैं.’

”मालिक’ पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं’

‘मालिक’ (Maalik) के टीजर में राजकुमार राव हाथ में बंदूक लिए तड़ातड़ गोलियां चलाते नजर आए. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया था, जिसमें राजकुमार गाड़ी के ऊपर खड़े हुए हैं और हाथ में बंदूक भी पकड़ी हुई है. इस पोस्टर के ऊपर टैगलाइन है- ”मालिक’ पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

कब रिलीज होगी ‘मालिक’?

फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राजकुमार राव का रौब, रुतबा और राज इस फिल्म (Maalik) के जरिए जुलाई में देखने को मिलेगा. फिल्म पहले 20 जून को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने नयी रिलीज डेट अनाउंस की है.

राजकुमार के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं. उन्होंने लव सेक्स और धोखा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’- पार्ट 2 और ‘तलाश द आंसर लाइज विदिन’ जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए. लेकिन किस्मत उनकी 2013 में पलटी, जब वह ‘काई पो चे’ और ‘शाहिद’ जैसी फिल्मों में नजर आए. अभी उनकी फिल्म भूल चूक माफ थेटर्स में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है.

Must Read: शरारा सूट में Juhi Chawla ने जीता फैंस का दिल