कोरियन लुक में Palak Tiwari का दिखा ग्लैमरस अंदाज

पलक तिवारी इन दिनों कोरिया में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने ट्रिप से अपनीकुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

पलक कोरियन ट्रेडिशनल आउटफिट पहने दिख रही हैं। इस व्हाइट ड्रेस में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पलक बिल्कुल कोरियन परी जैसी नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक में अलग-अलग लोकेशन पर फोटोशूट कराया है।

पलक तस्वीर में वायरल कोरियन हार्ट बनाकर पोज देती भी दिखाई दीं। इस दौरान वे हेयर बो भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

पलक तस्वीर और लुक पर फैंस का दिल आ गया है। फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। पलक आखिरी बार फिल्म 'द भूतनी' में नजर आई थीं।