Janhvi Kapoor and Siddharth Malhotra: जमीन-आसमान का फर्क है जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेटवर्थ में
Janhvi Kapoor and Siddharth Malhotra: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सितारे हैं, लेकिन जब बात रईसी की हो तो स्टार किड्स को आमतौर पर सबसे आगे माना जाता है. हालांकि ‘परम सुंदरी’ के एक्टर्स में का मामला अलग है. एक तरफ हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत से पहचान बनाई है, तो दूसरी ओर हैं जाह्नवी कपूर, जो मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं.
लेकिन जब बात संपत्ति और लाइफस्टाइल की होती है, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor and Siddharth Malhotra) से कहीं आगे नजर आते हैं. सिद्धार्थ एक आलीशान घर के मालिक हैं, जो समुंदर के किनारे बना हुआ है. उनके घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. उस घर में आउटडोर लाउंज, झूला और लग्जरी फर्नीचर भी मौजूद हैं, जिससे उनका घर बेहद ही खूबसूरत लगता है.
View this post on Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा का कार कलेक्शन
– लैंड रोवर वोग जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है.
– मर्सिडीज मेबैक एस500, जिसकी कीमत 1.86 करोड़ रुपये है.
– हार्ले-डेविडसन फैट बॉय बाइक है, जो 18 लाख रुपये की है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेटवर्थ
लाइफस्टाइल एशिया की खबर के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुल संपत्ति करीब 75 करोड़ रुपये बताई जाती है. वो हर फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ और ऐड्स के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं.
जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्मों के साथ-साथ ऐड्स एंडॉर्समेंट्स से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं. जाह्ववी का मुंबई में एक शानदार 65 करोड़ रुपये का ड्यूप्लेक्स घर है, जो पाली हिल इलाके में स्थित है. ये दो मंजिल का घर है जिसमें साथ में एक बड़ा सा स्विमिंग पूल भी है. इसके अलावा चेन्नई में भी उनकी मां श्रीदेवी की विरासत में मिला हुआ एक चार एकड़ में फैला हुआ बंगला है जो साउथ इंडिया की सुंदरता को दर्शाता है.
Must Read: Sushant Singh Rajput case: सुशांत सिंह राजपूत केस में कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को भेजा नोटिस
एक्ट्रेस का कार कलेक्शन
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के कार्स कलेक्शन की बात करें तो उनके पास टोयोटा लेक्सस LM350h, लेक्सस LX 570, मर्सिडीज एस क्लास, बीएमडब्लू एक्स 5, मर्सिडीज मेबैक एस560 और रेंज रोवर हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है.
