Pawan Kalyan Net Worth: आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण हैं करोड़ों के मालिक
Pawan Kalyan Net Worth: साउथ एक्टर पवन कल्याण अब राजनीति में सक्रिय हैं. वो आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं. पवन कल्याण की जर्नी काफी इंस्पायरिंग रही है. वो सिर्फ 10वीं तक ही पढ़े हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर में खूब ऊंचाईयां देखी हैं. पवन ने पहले एक्टिंग में अपना नाम बनाया और अब राजनीति में बना रहे हैं. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में.
पवन कल्याण की नेटवर्थ
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नेटवर्थ 165 करोड़ है. उनके पास 118.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 46.17 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. इसके अलावा एक्टर 65.77 करोड़ रुपये कर्जे में भी हैं.
View this post on Instagram
पवन के बैंक अकाउंट में 20 करोड़ से ज्यादा रुपये हैं. वहीं उनके पास 3 लाख के करीब कैश था. पवन ने रियल स्टेट प्रॉपर्टीज में भी इंवेस्ट किया हुआ है. पवन कल्याण को लग्जरी कार का बहुत शौक है. उनकी गाड़ियों की कीमत 14 करोड़ आसपास है.
पवन के पास हैदराबाद में कई प्रॉपर्टीज हैं. उनके पास जुबली हिल्स में 12 करोड़ का बंगला है.
जानें पवन कल्याण की पत्नी की नेटवर्थ
बता दें कि पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने रशियन एक्ट्रेस-मॉडल Anna Lezhneva संग शादी की. उनकी पहली मुलाकात 2011 में फिल्म तीन मार की शूटिंग के दौरान हुई. इसके बाद उनके बीच प्यार हुआ और फिर उन्होंने 2012 में शादी कर ली. Anna पवन की तीसरी पत्नी हैं. Anna करोड़ों की मालकिन हैं. उनकी नेटवर्थ के आगे पवन कल्याण की नेटवर्थ कुछ भी नहीं है. इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने सिंगापुर में होटल चैन में इंवेस्टमेंट की हुई है. उनकी नेटवर्थ 1800 करोड़ के आसपास है.
Must Read: Salim Khan On His Interhaith Marriage: सलीम खान के घर में नहीं खाया जाता है बीफ
पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 1996 में शुरुआत की थी. वो सुपरस्टार एक्टर चिरंजीवी के छोटे भाई हैं. पवन कल्याण ने कई शानदार फिल्मों में काम किया. वो कुशी, बालू, जलसा, गब्बर सिंह, अतरिंटिकी डेरेडी जैसी फिल्मों में दिखे.
