Aditi Rao Hydari 38 की उम्र में लगती हैं हुस्न परी

अदिति राव हैदरी न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि राजघराने से जुड़े होने की वजह से भी खास पहचान रखती हैं।

हैदराबाद के एक शाही परिवार में अदिति राव हैदरी का जन्म हुआ। अदिति के परदादा हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे हैं तो चाचा राज्यपाल।

अदिति के पिता का नाम एहसान हैदरी है और मां का नाम विद्या राव। अदिति की मां उस समय की ठुमरी और दादरा की फेमस गायिका थी।

अदिति के माता-पिता की लव मैरिज हुई थी लेकिन जब अदिति 2 साल की थीं तब उनके माता-पिता अलग हो गए। अदिति बचपन से ही अपनी मां के बेहद करीब थीं।

अदिति एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। अदिति अपने शाही खानदान की इकलौती संतान हैं। अदिति अपने माता और पिता दोनों का ही सरनेम लगाती हैं।