Rajvir Jawanda Last Rites: जानें कब और कहां होगा राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार?

Rajvir Jawanda

Rajvir Jawanda Last Rites: पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. इस खबर ने पूरे देश, खासकर पंजाब में शोक की लहर दौड़ा दी. लाखों प्रशंसक सदमे में हैं. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है.

राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) का कुछ दिनों पहले एक रोड एक्सीडेंट हो गया था. 11 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते सिंगर ने आज दम तोड़ दिया. मोहाली के एक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ. इस बीच सिंगर के अंतिम संस्कार की जानकारी भी सामने आ गई है.

राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?

दैनिक जागरण के मुताबिक राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) की मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताई जा रही है. सिंगर का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद उनकी डेड बॉडी लुधियाना पहुंच चुकी है. राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पंजाब के जगरांव के पास उनके पैतृक गांव पोना में होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargun Aradhana mehta (@sargunmehta)

सीएम भगवंत मान ने जताया शोक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दुख जताते हुए लिखा- ‘पॉपुलर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए लुप्त हो गया. छोटी उम्र में अपने गीतों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी. वाहेगुरु उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और परिवार व फैंस को यह दर्द सहने की ताकत दें. वाहेगुरु वाहेगुरु.’

सरगुन मेहता ने दी श्रद्धांजलि

सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर कर लिखा- ‘आप बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए. आपकी आवाज हमेशा पंजाब में गूंजती रहेगी. वाहेगुरु आपकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दें.’

सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राजवीर (Rajvir Jawanda) की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- ‘एक होनहार, प्रतिभाशाली आत्मा हमें बहुत जल्दी छोड़ गई. राजवीर, आपकी आत्मा को शांति मिले.’

Must Read: Deepika-Ranveer Viral Video: लंबी दाढ़ी में दिखे रणवीर सिंह, तो दीपिका ने पहना हिजाब