Hina Khan First Karwa Chauth 2025: लाल सूट और मांग में सिंदूर करवा चौथ पर यूं सजीं हिना खान

Hina Khan

Hina Khan First Karwa Chauth 2025: मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं. एक्ट्रेस ने इसी साल जून में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर रॉकी जयसवाल से शादी की थी. शादी के बाद ये हिना का पहला करवा चौथ था, ऐसे में एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुईं. इस मौके पर उन्हें अपने पति की तरफ से खास तोहफा भी मिला.

हिना खान (Hina Khan) ने करवा चौथ के लिए खास तैयारी की थी. उन्होंने अपने हाथों पर पति रॉकी जयसवाल के नाम की मेहंदी रचाई थी. वहीं उनके पति ने भी अपने हाथ पर मेहंदी से अपना और हिना का हैशटैग (हीरो) और अपनी वेडिंग डेट लिखवाई थी. हिना ने रॉकी के साथ अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारी फोटो शेयर की थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करवा चौथ पर हिना खान (Hina Khan) ने लाल रंग का सूट पहना जिसके साथ उन्होंने बनारसी दुपट्टा कैरी किया था. इस सूट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी गोल्ड नेकलेस और ईयररिंग्स पेयर किए थे. माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए हिना बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. अपने लुक को उन्होंने बन हेयरस्टाइल बनाया और उसपर फूलों का सफेद गजरा लगाकर पूरा किया था. ये पूरा लुक हिना को एक नई नवेली दुल्हन की वाइब्स दे रहा था.

हिना खान (Hina Khan) को करवा चौथ पर पति रॉकी जयसवाल ने काफी महंगा तोहफा दिया है. रकी ने हिना को आईफोन 17 गिफ्ट किया है जिसकी कीमत भारत में 1 लाख से भी ज्यादा है. हिना ने इंस्टाग्राम पर आईफोन की एक फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है.

Must Read: Kantara Box Office Collection: ‘कांतारा चैप्टर 1′ ने 8 दिन में उतना कमा लिया, सैयारा’ को लगे थे 46 दिन