शाहिद की पहली फिल्म के दौरान इतनी यंग दिखीं मीरा राजपूत, सामने आई फोटो

Mira Rajput:

Mira Rajput: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग के अलावा अपने हैंडसम लुक के लिए भी जाने जाते हैं। वैसे तो शाहिद पर लाखों हसीनाएं मरती हैं, लेकिन अभिनेता ने अपने माता-पिता की मर्जी से अरेंज मैरिज की। शाहिद ने खुद से 15 साल छोटी मीरा राजपूत से शादी कर कई लोगों को चौंका दिया। शाहिद और मीरा के इस ऐज गैप को लेकर एक्टर को कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है। लेकिन अभिनेता को इसकी परवाह नहीं है। हालांकि शाहिद और मीरा भी साथ में काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि जब शाहिद ने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था तो मीरा कैसी दिखती थीं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

मीरा के बचपन की तस्वीर

शाहिद ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो वह अपने लुक की वजह से कई लोगों के चहेते बन गए थे। अब अभिनेता एक शादीशुदा स्टार हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं। शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत से करीब 15 साल बड़े हैं। अब हाल ही में मीरा राजपूत के बचपन की एक तस्वीर वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि यह उस समय की तस्वीर है जब शाहिद की पहली फिल्म रिलीज हुई थी। मीरा राजपूत ने खुद अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह नीले रंग की टी-शर्ट और सफेद पायजामा पहने नजर आ रही थीं।

दो बच्चों के पिता हैं शाहिद

आपको बता दें, शाहिद कपूर ने दिल्ली की खूबसूरत लड़की मीरा राजपूत से 7 जुलाई 2015 को शादी की थी। शादी के वक्त शाहिद की उम्र करीब 35 साल थी और मीरा की उम्र सिर्फ 20 साल थी। शाहिद और मीरा की शादी में दोनों के बीच उम्र का यह अंतर काफी चर्चा का विषय बना था। दोनों की शादी को सात साल हो चुके हैं। दंपति के दो बच्चे हैं मिशा और ज़ैन। मीशा अभी पांच साल की है और जैन तीन साल की।