Pathaan Movie Trailer Released : धांसू एक्शन करते नजर आए शाहरुख, दीपिका और जॉन, दिल धामकर देखिए पठान का ट्रेलर

Pathaan new official movie trailers

Pathaan Trailer Hindi: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस ट्रेलर को देखकर आप भी उछल पड़ेंगे।

पठान के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और लीजिए ये इंतजार खत्म हो गया है. पठान की रिलीज से 15 दिन पहले शाहरुख और दीपिका की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर फैंस संग शेयर कर दिया गया है. ट्रेलर में शाहरुख का दमदार अवतार देख किसी की भी धड़कनें तेज हो सकती हैं. आपकी हुईं क्या?

🗣 “Pathaan” – An Upcoming Indian Hindi-language Action Thriller Film is Set to Release in #Hindi, #Tamil & #Telugu Language on 25th January, 2023 in Theatres Worldwide! 🔥

💰 Produced by :- Aditya Chopra [Yash Raj Films]

🎞 Directed by :- Siddharth Anand

Starring🌟 :- Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham, Ashutosh Rana, Dimple Kapadia, Ashutosh Rana, Gautam Rode, Shaji Choudhary, Gavie Chalal etc.

🔰 Special Appearance :- Salman Khan (as former RAW Agent “Tiger”) & Hrithik Roshan (as former RAW Agent “Kabir”)

Pathaan Trailer Hindi:

Tamil▶️

Telugu▶️

बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का ट्रेलर फाइनली सामने आ चुका है। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘पठान’ के जरिए कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ‘पठान’ के निर्माता फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए इसका ट्रेलर लेकर आ चुके हैं। मंगलवार को 11 बजे यूट्यूब पर यशराज के चैनल पर यह रिलीज किया गया। ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि शाहरुख के फैंस इसे देखकर खुशी से उछलने लगेंगे। यहां शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ही नहीं बल्कि दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी काफी दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं।

फिल्म के जबरदस्त डायलॉग

यह फिल्म पूरी तरह से देश भक्ति और स्पाई थ्रिलर का डबल डोज देने वाली है। फिल्म का हर सीन रोमांच से भरपूर है। यहां पर हम हर कलाकार के डायलॉग में देशभक्ति के डायलॉग बोलते सुन सकते हैं। वहीं शाहरुख का अंदाज तो गजब ही कातिलाना है।

25 जनवरी रिलीज होगी फिल्म

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, ‘पठान’ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।