Varisu Box Office Collection फिल्म वरिसु विजय की फिल्म ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार जानें फिल्म की कुल कमाई
Varisu Hindi Box Office Collection: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय तलपती की फिल्म ‘वरिसु’ सिनेमाघरों में काफी धमाल मचा रही है. विजय की यह फिल्म 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
नए साल की शुरुआत में दक्षिण भारतीय सिनेमा ने टिकट खिड़की पर अपना कब्जा जमा लिया है। बॉक्स ऑफिस पर नए साल के कलेक्शंस में बॉलीवुड कहीं दिखाई ही नहीं दे रहा है। नए साल में मराठी सिनेमा ने भी अच्छी एंट्री मारी है। मराठी फिल्म ‘वाळवी’ ने वर्ल्डवाइड प्रशंसा बटोरी है। तमिल, तेलुगु और मराठी सिनेमा के सामने फिलहाल बॉलीवुड कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। ‘अवतार : द वे ऑफ़ वॉटर’ का विक्ट्री रन अब भी जारी है। इसके कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
#Varisu (Hindi) Official Trailer | Thalapathy Vijay, Rashmika Mandanna, Vamshi Paidipally | S.Thaman
16 जनवरी को रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘वरिसु’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस हिला डाला है। ‘वरिसु’ छह दिन में ही 190 करोड़ का ग्रास कलेक्शन पार कर चुकी है। तमिल सिनेमा के तहलके का आलम ये है कि हिन्दी पट्टी में भी इसने चार करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। सुपर स्टार थलापति विजय और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म का बजट 200 करोड़ है।

इस बड़ी लागत को फिल्म ने मात्र छह दिन में वसूल लिया है। हिन्दी पट्टी में थलापति की एंट्री बॉलीवुड के लिए चिंता का विषय है। तेलुगु सिनेमा ने नए वर्ष में अच्छे व्यवसाय की उम्मीद जगाई है। 16 जनवरी को रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ ने अच्छी ओपनिंग लेते हुए कलेक्शन बरक़रार रखे हैं। सुपरस्टार नंदमूरी बालकृष्णा की दोहरी भूमिकाओं वाली ये फिल्म 110 करोड़ की लागत से बनी है।

अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 98 करोड़ कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में श्रुति हसन, वरलक्ष्मी सरथ कुमार और हनी रोज मुख्य भूमिकाओं में हैं। मराठी सिनेमा ने भी नए साल की जगमग से कुछ हिस्सा उठा लिया है। निर्देशक परेश मोकाशी की मराठी फिल्म ‘वाळवी’ ने अच्छा स्टार्ट लिया है। ‘वाळवी’ ने रिलीज के चार दिन में डेढ़ करोड़ का कलेक्शन किया है। इसका बजट मात्र 8 करोड़ है।

मराठी फिल्म उद्योग किफायती फ़िल्में बनाने के लिए माना जाता है। बजट को देखते हुए स्टार्ट अच्छा है। इस सस्पेंस-थ्रिलर के निर्माता मधुगंध कुलकर्णी हैं और फिल्म को परदे पर ज़ी स्टूडियो लेकर आया है। हाल ही में ये फिल्म शिकागो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी और इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। निर्देशक परेश मोकाशी उनकी एक कालजयी फिल्म ‘हरिश्चंद्राची फैक्टरी’ के लिए जाने जाते हैं।

इस फिल्म ने ऑस्कर तक की दौड़ लगाई थी। जेम्स कैमरन की ‘अवतार : द वे ऑफ़ वॉटर’ के कलेक्शंस अब भी बने हुए हैं। भारत में इसने अब तक 384 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के बत्तीसवें दिन भी इसे दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पंद्रह हज़ार करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

