BIGG BOSS 16 Finale: फिर दिखेगी प्रियंका-अंकित की जोड़ी, फिनाले में देंगे रोमांटिक परफॉर्मेंस
BIGG BOSS 16 Finale: बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। 12 फरवरी को शो को उसका विनर मिल जाएगा। इस सीजन का फिनाले बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी इस दिन को खास बनाने में लगे हुए हैं। मेंकर्स ने भी दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं।
एक्स कंटेस्टेंट्स भी करेंगे परफॉर्मेंस
बिग बॉस 16 के फिनाले में फाइनलिस्ट से लेकर एक्स कंटेसटेंट्स पावर पैक परफॉर्मेंस देने वाले हैं। वहीं, कई स्पेशल गेस्ट के भी शामिल होने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में, शो की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जाने वाली प्रियंका चौधरी एक बार फिर अपने दोस्त और एक्स कंटेस्टेंट के साथ नजर आने वाली हैं।
Must Read: कृति सैनन ने कैमरे के सामने खोल दिया ब्लेजर
प्रिंयका-अंकित करेंगे रोमांटिक रोमांस
खबरों के मुताबिक, फिनाले में अंकित गुप्ता दस्तक देंगे। यहां वह अपने अपकमिंग शो जुनूनियत को प्रमोट करने पहुंचेगे। लेकिन, वह प्रियंका चौधरी के साथ रोमांटिक परफॉर्मेंस भी देने वाले हैं। यह दोनों मैं तो रस्ते से जा रहा था गाने पर मजेदार डांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह और भी क गानों पर थिरकने वाले हैं।
ग्रैंड फिनाले को होस्ट करेंगे सलमान खान
बता दें कि, ग्रैंड फिनाले में शो की जान और होस्त सलमान खान भी वापसी करने वाले हैं। पिछले कुछ हफ्तों से सलमान खान शो को होस्ट नहीं कर रहे थे। उनकी जगह फराह खान और करण जोहर ने होस्ट की कमान संभाली थी। हालांकि, अब फिनाले एपिसोड को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं।
