Shah Rukh Khan house: दीवार फांदकर शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में घुसे दो शख्स, अभिनेता ने दर्ज करवाई एफआईआर
Shah Rukh Khan House: एक्टर शाहरुख खान के मुंबई के बांद्रा में बने बंगले मन्नत में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक चौंका देने वाली घटना हो गई. यह मामला उनकी सुरक्षा में चूक से जुड़ा हुआ है. दरअसल सूरत के रहने वाले दो युवक सुरक्षा गार्डों की आंख में धूल झोंकते हुए मन्नत की दीवार फंदकर अंदर घुस आए.
इतना ही नहीं दोनों बंगले की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे. तभी सिक्योरिटी की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है. बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि बंगले में बिना अनुमति के प्रवेश करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत आगे की जांच की जा रही है.
2 men climbed the wall & entered #Mannat , security team of SRK reported them to the police , both arrested. pic.twitter.com/C48SuKE8CR
— Shah Rukh Khan Fc – Pune ( SRK Fc Pune ) (@SRKFC_PUNE) March 3, 2023
शाहरुख (Shah Rukh Khan) की पत्नी पर लखनऊ में केस
वहीं पिछले दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है. मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उन्होंने लखनऊ में तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड का करोड़ों की कीमत का एक फ्लैट खरीदा था.
उसका कहना है कि वह कंपनी को अबतक 86 लाख रुपये दे चुका है, लेकिन अभीतक उसे फ्लैट नहीं मिला है. जसवंत का कहना है कि गौरी खान इस कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर हैं. उसने गौरी खान के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर ही यह फ्लैट लिया था, इसलिए वह उनके खिलाफ एफआईआर करवा रहा है. एफआईआर में कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी और डायरेक्टर महेश तुलसियानी को भी आरोपी बनाया गया है.
