Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक के शव का हुआ पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Satish Kaushik

Satish Kaushik Post Mortem: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है. अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए सतीश कौशिक के निधन की खबर को कंफर्म किया था. अंतिम संस्कार से पहले सतीश कौशिश का पोस्टमार्ट किया गया. अब सतीश के शव की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें उनकी मौत के कारण का खुलासा किया गया है.

इस वजह से हुई सतीश कौशिक की मौत
न्यूज एजेंसी एएनआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें बताया कि एक्टर का पोस्टमार्टम हो चुका है. प्रारंभिक रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं मिले हैं. रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को एक्टर की मौत का कारण बताया गया है.

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मौत की जानकारी उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी है। वहीं, अब अनुपम ने मौत से पहले सतीश की हालत के बारे में बताया है।

अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक मृत्यु से ठीक पहले दिल्ली में थे, और उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी। उन्होंने अस्पताल ले जाने को भी कहा था लेकिन रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अनुपम ने पीटीआई से कहा- “वह असहज महसूस कर रहे थे और उन्होंने ड्राइवर से उन्हें अस्पलात ले जाने को कहा और रास्ते में रात करीब एक बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा।”

Must Read: Tu Jhoothi Main Makkar Collection: रिलीज के पहले दिन रणबीर कपूर-श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने की धमाकेदार कमाई