Raghav Chadha-Parineeti Chopra: AAP सांसद ने लगाई राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर मुहर, बधाई दी
Raghav Chadha-Parineeti Chopra: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर परिणीति और राघव चड्ढ़ा ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। दोनों शादी की खबरों के बीच अब हाल ही में AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
I extend my heartfelt congratulations to @raghav_chadha and @ParineetiChopra. May their union be blessed with an abundance of love, joy, and companionship. My best wishes!!! pic.twitter.com/3fSWVT4evR
— Sanjeev Arora (@MP_SanjeevArora) March 28, 2023
सांसद संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को बधाई देकर उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। सांसद अपने ट्वीट में परिणीति और राघव की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे, मेरी शुभकामनाएं!
बता दें, कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा को (Parineeti Chopra) राघव चड्ढा के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में लंच डेट एंजॉय करते नजर आए थे। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें तूल पकड़ रही हैं।
