Ponniyan Selvan 2 Trailer: ऐश्वर्या राय ने बताया कब रिलीज होगा ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का ट्रेलर?

Ponniyan Selvan 2

Aishwarya Rai On Ponniyan Selvan 2 Trailer: बीते साल साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन-1’ ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन की किया. पीएस पार्ट-1 (PS-1) की अपार सफलता के बाद मेकर्स ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyan Selvan 2 ) लेकर आ रहे हैं. जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया है.

इस दिन लॉन्च होगा ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का ट्रेलर

चोल शासकों की शानदार कहानी का ताना-बाना ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyan Selvan 2) के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. डायरेक्टर मणिरत्नम ने इस फिल्म के पहले पार्ट में ये साबित कर दिया कि ऐसे ही उनका नाम साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर्स में शुमार नहीं हैं. मंगलवार को बी टाउन सुपरस्टार ऐश्वर्या राय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है. पीएस-2 के इस पोस्टर में साउथ सुपरस्टार विक्रम और पीएस के अदिथा करिकलां नजर आ रहे हैं.


इस पोस्टर के साथ ऐश ने ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyan Selvan 2 ) के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया है.ऐश के मुताबिक ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का ट्रेलर बुधवार यानी 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा. इस पोस्ट के कैप्शन में ऐश्वर्या राय ने लिखा है कि- ‘उनकी आंखों में आग, उनके दिलों में प्यार, उनकी तलवारों पर खून, सिहांसन को लेकर लड़ने के लिए चोल वापस आएंगे.’

कब रिलीज होगी ‘पोन्नियन सेल्वन 2’

दरअसल इससे पहले बीते साल 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पोन्नियन सेल्वन-1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. जिसके चलते ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई. ऐसे में अब फैंस ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyan Selvan 2 ) के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. बात करें ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ की रिलीज डेट के बारे में तो मणिरत्नम की ये फिल्म अगले महीने 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Must Read: Raghav Chadha-Parineeti Chopra: AAP सांसद ने लगाई राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर मुहर, बधाई दी