Adipurush New Poster: राम नवमी पर ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, प्रभू श्रीराम और मां सीता के रूप में दिखे प्रभास और कृति
Adipurush New Poster: देशभर में आज रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आदिपुरुष (Adipurush) के मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने फिल्म का शानदार पोस्टर रिलीज कर दिया है। आदिपुरुष का पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।
आदिपुरुष (Adipurush) के पोस्टर में प्रभास भगवान श्री राम के रूप मे , कृति सेनन माता सीता के रूप में , सनी सिंह, शेष के रूप और देवदत्त नाग बजरंग के किरदार में नजर आ रहे हैं। देवदत्त बजरंग के रुप में माता सीता और प्रभू श्रीराम को प्रणाम करते दिख रहे हैं। फिल्म के इस पोस्टर को फैंस द्वारा खूब लाइक किया जा रहा है।
As expected… Combined poster and i think another solo #Prabhas still poster is coming today… Loved it ❤😍#Adipurush #AdipurushNavami pic.twitter.com/RLgb1zaoqm
— Prabhas ❤ (@ivdsai) March 30, 2023
बता दें, भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित ‘आदिपुरुष’ (Adipurush)16 जून, 2023 को आईमैक्स और 3डी में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह फिल्म प्रभु श्री राम के गुण को आगे बढ़ाती है जो धर्म, साहस और बलिदान पर जोर देती है।
Must Read: Bholaa Box Office Collection: पहले दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती है फिल्म ‘भोला’
आदिपुरुष (Adipurush), ओम राउत की निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर की है और 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी।
