Deepika Kakkar: मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम, शादी के समय में अनाउंस की प्रेग्नेसी

Deepika Kakkar

Deepika Kakkar’s sister-in-law Saba Ibrahim Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) के परिवार में खुशियों का माहौल है। एक्ट्रेस जल्द ही पति शोएब इब्राहिम के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसी बीच उनकी ननद सबा इब्राहिम ने भी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। सबा शादी के 5 महीने बाद मां बनने जा रही हैं। अपनी प्रेग्नेसी का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए किया है।

सबा इब्राहिम (Deepika Kakkar) ने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को दी है। व्लॉग में उन्होंने बताया-प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर वह काफी खुश थीं, क्योंकि PCOS में हार्मोनल डिसबैलेंस की वजह से प्रेग्नेंसी में थोड़ा लेट हो जाता है। हालांकि, सबा की प्रेग्नेंसी हो गई। सबा के लिए ये फेज खुशी का भी है और वह थोड़ी परेशान भी हैं. उनकी परेशानी की वजह ब्लीडिंग होना है।

सबा (Deepika Kakkar) ने बताया कि प्रेग्नेंसी की न्यूज मिलने के तुरंत बाद उन्हें ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। इसकी वजह से वह काफी ज्यादा परेशान थीं और रो भी रही थीं।

सबा इब्राहिम (Deepika Kakkar) ने पिछले दिनों बताया था कि हार्मोनल डिसबैलेंस की वजह से उनके पीरियड्स में देरी हो गई थी, उस वक्त उन्हें लगा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ था। उमराह करने के बाद उनके पीरियड्स फिर से लेट हुए। उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह प्रेग्नेंट हो जाएंगी। डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी मिली।

Must Read: The Kerala Story Trailer: रोंगटे खड़े कर देगा ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर, दिखी ISIS की असली सच्चाई

बता दें, दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) की ननद सबा इब्राहिम ने 6 नवंबर, 2022 में खालिद नयाज संग निकाह किया था। अब शादी के 5 महीनों बाद कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है।