The Kerala Story Collection: ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, कमाए इतने करोड़
The Kerala Story Collection: रिलीज के बाद से ही ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) लगातार चर्चा में बनी हुई है। कोई फिल्म का विरोध कर रहा है तो कोई खुलकर इसके सपोर्ट में बयान दे रहा है। ऐसे में विवादों की वजह से फिल्म को जमकर इसका फायदा मिल रहा है। पहले दिन अदा शर्मा की फिल्म ने बजट के मुताबिक शानदार ओपनिंग की। जिसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया है।
तीसरे दिन ‘द केरल स्टोरी’ ने कमाए इतने करोड़
केरल में हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों का ब्रेन वॉश करके उनका धर्म परिवर्तन कराके किस तरह उन्हें आतंकी बना दिया जाता फिल्म (The Kerala Story) इसी पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लगातार विवादों का सामना करना पड़ रहा है। कहींं फिल्म को टैक्स फ्री किया जा रहा है तो कहीं थियेटर्स पर इसकी स्क्रीनिंग बंद की जा रही है। इसी बीच एक बड़े दर्शक वर्ग को फिल्म खासा पसंद आ रही है।
Played this 50, 60 times so far and not yet bored👇
My favorite song: Pagal Parinda from #TheKeralaStory #AdahSharma #TheKeralaStoryAMustWatch #TheKeralaStoryMovie pic.twitter.com/cpo6BnSmut— String (@StringReveals) May 8, 2023
तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन
पहले दिन फिल्म (The Kerala Story) ने जबरदस्त ओपनिंग करते हुए 8.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। जो उम्मीद के मुताबिक काफी बढ़िया था। दूसरे दिन ‘द केरल स्टोरी’ ने कमाई में बढ़त बनाते हुए 11.22 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं वीकेंड पर फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई करते हुए 16.50 का कलेक्शन किया है। जिसके साथ अब फिल्म की कुल कमाई 35.37 करोड़ के पार पहुंच गई है।
#TheKeralaStory is UNSTOPPABLE and UNSHAKABLE… PHENOMENAL biz on Day 2 and 3 makes it a SMASH-HIT… Withstands two mighty opponents: #Hollywood film #GotGVol3 and #IPL2023… Fri 8.03 cr, Sat 11.22 cr, Sun 16 cr. Total: ₹ 35.25 cr. #India biz. #Boxoffice
Growth / Decline…
⭐️… pic.twitter.com/kAL2jLbCQr— taran adarsh (@taran_adarsh) May 8, 2023
करीब 30 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म (The Kerala Story) ने महज दिनों में ही अपना बजट निकाल लिया है। अब देखना होगा कि फिल्म सोमवार को भी दर्शक अपनी ओर खींचने में कामयाब हो पाएगी।
Must Read: Sirf Ek Bandaa Kafi Hai: कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
