Zara Hatke Zara Bachke Movie: फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का गाना ‘तेरे वास्ते’ हुआ रिलीज़ , सारा-विक्की के बीच दिखी गजब केमेस्ट्री

Zara Hatke Zara Bachke

Zara Hatke Zara Bachke: विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों जोरों-शोरों से अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे लेकर दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले रहे हैं। वहीं अब फिल्म का नया गाना तेरे वास्ते जारी किया गया है।

गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने में सारा और विक्की के बीच बेहद खूबसूरत केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। बता दें कि इस गाने को वरुण जैन, सचिन-जिगर, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी यानी चार लोगों ने गाया है। वहीं अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं। फिल्म (Zara Hatke Zara Bachke) 2 जून 2023 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Must Read: Parineeti Chopra and Raghav Chadha: ब्रेकफास्ट मीटिंग में परिणीति ने राघव को चुन लिया था अपना हमसफर