Rocky Aur Rani: फिल्म ‘रॉकी और रानी’ से आलिया और रणवीर का फर्स्ट लुक आया सामने
Rocky Aur Rani: 90 के दशक से लेकर अब तक के पॉपुलर डायरेक्टर्स में से एक हैं करण जौहर। करण जौरह की फिल्म सबसे हटकर मानी जाती हैं। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को मशहूर करने वाले भी करण जौहर ही हैं। बीते बुधवार को करण जौहर ने फिल्म (Rocky Aur Rani) इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए। इसी के चलते उन्होने 25 मई को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से आलिया और रणवीर का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani) साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जिसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। इस फिल्म को लेकर करण जौहर भी काफी भावुक हैं क्योंकि वह तकरीबन सात साल बाद निर्देशन की कुर्सी पर बैठे हैं। ‘रॉकी और रानी’ की रिलीज डेट में भी कई बार बदलाव हो चुका है, ऐसे में अब फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए निर्देशक ने गुरुवार को इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है।
View this post on Instagram
धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर की ओर से इंस्टाग्राम पर रणवीर और आलिया के पहले लुक दिखाए गए हैं। कैप्शन में लिखा है, यारों का यार, हर अवतार में शानदार और इस प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani) का दिलदार। रॉकी से मिलिए। रॉकी और रानी (Rocky Aur Rani) की प्रेम कहानी करण जौहर के सिनेमा में 25 साल पूरे होने के मौके। सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को। वहीं करण जौहर ने आलिया का लुक शेयर करते हुए लिखा, लेडीज एंड जेंटलमैन, रानी यहां है आपका दिल चुराने के लिए…रानी से मिलिए।
वहीं करण ने रणबीर को लेकर लिखा, “मिलिए रॉकी (Rocky Aur Rani) से जो हमेशा अपना दिल अपने हाथ पर लेकर चलता है।” इससे पहले करण ने अपने करियर की तमाम फिल्मों की झलक शेयर करते हुए आलिया-रणवीर को भी दिखाया था। जिसे लोग उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला लुक समझ लिया था।
Must Read: Movies and Series on OTT this Week: भेड़िया सहित इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में और सीरीज
इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रॉकी और रानी (Rocky Aur Rani) की प्रेम कहानी में जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख किरदारों में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म में सिर्फ रणबीर और आलिया ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र को देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं।
