Kapil Sharma and Ginni: कपिल शर्मा और गिन्नी के साथ हनीमून पर गए थे 37 लोग

Kapil Sharma

Kapil Sharma and Ginni: कपिल शर्मा इस इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर्स में शुमार हैं। हर वीकेंड लोग उनके शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी मजाकिया बातें और हंसी ठिठोली भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। कपिल अक्सर शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी शेयर करते रहते हैं। हालिया एपिसोड में कपिल ने अपने हनीमून के बारे में मजेदार बातें शेयर की हैं।

कपिल शर्मा के साथ हनीमून पर गए थे 37 लोग
कपिल शर्मा के शो में इस वीकेंड कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी के साथ गजराज राव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान कपिल ने अपने हनीमून का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी वाइफ गिन्नी के साथ 37 लोगों को हनीमून पर ले गए थे। दोनों का परिवार भी उनके साथ छुट्टियां मनाने गया था। हालांकि उनका असली हनीमून तो मुंबई में ही हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


कपिल ने कहा ” मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, 25 दिसंबर को मेरी शादी का रिसेप्शन था। फिर गिन्नी की बहन और उसकी बहन की सास और मेरी बहनें और मां साथ थी, इसीलिए हम उन्हें भी अपने साथ हनीमून पर ले गए। सभी को मिलाकर हनीमून पर कुल 37 लोग थे। इसके बाद अगर आप टेक्निकली देखें तो हमने मुंबई में वापस आने के बाद हनीमून मनाया।”

Must Read: Satya prem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ का गाना ‘पसूरी नू’ हुआ रिलीज

बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को शादी थी। शादी के एक साथ बाद इस कपल ने अपनी प्यारी सी बेटी का वेलकम किया। वहीं 1 फरवरी 2021 को कपिल और गिन्नी के घर बेटे त्रिशान का जन्म हुआ।