Dhanush at Tirupati Balaji: धनुष ने तिरुपति बालाजी में मुंडवाया सिर, लुक देखकर हैरान हुए फैंस

Dhanush

Dhanush at Tirupati Balaji: साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बीच हाल ही में धनुष अपनी फैमिली के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचे, जहां से उनका चौकाने वाला लुक सामने आया है। एक्टर ने अपना सिर मुंडवा लिया है, जिसे देख फैंस खूब हैरान हो रहे हैं। धनुष की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सुपरस्टार धनुष (Dhanush) सोमबार सुबह अपने दोनों बच्चों यात्रा और लिंगा और माता-पिता के साथ तिरुपति मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बालों का दान दिया और अपने सिर मुंडवा लिया।

सामने आई तस्वीरों में धनुष क्लीन हैड शेव में नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की है। धनुष (Dhanush) का यह अवतार देखकर हर कोई हैरान है। फैंस एक्टर को नए लुक में देख तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ‘धनुष’ ने अपने नए प्रोजेक्ट D50 के लिए यह नया लुक अपनाया है। तो वहीं कई लोगों का कहना है कि धनुष के सिर मुंडवाने के पीछे उनकी अपकमिंग फिल्म है।

Must Read: Ajay Devgan New Office: अजय देवगन ने मुंबई में खरीदी नई पांच ऑफिस प्रॉपर्टी, जानिए कीमत

बता दें, इससे पहले धनुष (Dhanush) ने फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ के लिए अपने बालों और दाढ़ी को बढ़ाया था। वहीं, जब उनकी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है तो उन्होंने अपने सिर को मुंडवा लिया है।