Jacqueline Fernandez New Car: जैकलीन फर्नांडिस ने खरीदी BMW I7 इलेक्ट्रिक कार, फैंस बोले सुकेश ने दी
Jacqueline Fernandez New Car: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस वक्त वह अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में जैकलीन ने 2 करोड़ रुपये की नई BMW i7 इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। हाल ही में उन्हें इस नई कार के साथ स्पॉट भी किया गया है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने ग्रे कलर की BMW i7 खरीदी है, जो देखने में बेहद शानदार है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस क्लीनिक से बाहर निकलते ही अपनी नई गाड़ी में बैठ जाती हैं। इस दौरान वह ब्लैक कलर के आउटफिट में कैजुअल लुक में नजर आती हैं।
बता दें, जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के पास BMW i7 EV के अलावा Hummer H2, Mercedes-Benz Maybach S500, Range Rover Vogue, BMW 525D और Jeep Compass जैसी कारें भी हैं।
