Shahid Kapoor angry on paparazzi: पैपराजी पर भड़के शाहिद कपूर, बोले- ‘पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे
Shahid Kapoor angry on paparazzi: बॉलीवुड स्टार्स आए दिन किसी न किसी काम के चलते सिटी में स्पॉट होते रहते हैं और न चाहते हुए भी पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। कई बार तो ऐसा मूमेंट आता है, जब स्टार्स फोटोग्राफर्स पर बरस भी जाते हैं। अब हाल ही में एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी एक पैपराजी पर भड़कते दिखे और उनका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
View this post on Instagram
दरअसल, हाल ही में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को पत्नी मीरा राजपूत और सासू मां के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह पैपराजी पर आगबबूला हो गए। सामने आए वीडियो में शाहिद पैपराजी से धीरे से बोलने के लिए कह रहे हैं। एक्टर कहते हैं, “चिल्ला क्यों रहे हो, मैं यही हूं ना! पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे हो। जब मैं गाड़ी में चला जाऊंगा तब चिलाना। रिलैक्स करो। अभी मैं खड़ा हूं।”
काम की बात करेंएक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के पास कई आगामी फिल्में हैं। शाहिद जल्द ही अनीस बाजमी की अपकमिंग फिल्म में दिखाई देंगे।
