Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली तस्वीर आई सामने

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सात जन्मों के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है. उदयपुर के लीला पैलेस में हुई शादी की पहली तस्वीरों का इंतजार हर कोई दिल थाम कर रहा था. शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली तस्वीर सामने आ गई है.

शादी के बाद मिस्टर और मिसेज चड्ढा की पहली तस्वीर आई सामने

मिस्टर और मिसेज चड्ढा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे हैं. मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ी और पिंक साड़ी में परिणीति नई नवेली दुल्हन की तरह खूब जंच रही हैं तो वहीं ब्लैक सूट में राघव चड्ढा भी डैशिंग लग रहे हैं.

ये तस्वीर 24 सिंतबर की शाम हुए रिसेप्शन की है जिसे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. कैप्शन में बताया है कि ये तस्वीर रिसेप्शन की है. शादी के बाद इस कपल की पहली झलक मिलते ही ये तस्वीर वायरल हो गई है.

आपको बता दें कि रविवार को शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हुई. 22 सितंबर को शादी की रस्में महेंदी सेरेमनी के साथ शुरु हुईं. 23 सितंबर को हल्दी और सूफी नाइट में जमकर धमाल हुआ.

सिंगर नवराज हंस संगीत सेरेमनी में पहुंचे और उन्होंने ही इसकी पहली झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाई. हालांकि इंस्टाग्राम पर तस्वीर (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) शेयर करने के कुछ देर बाद ही उन्होंने उसे डिलीट कर दिया. इस बीच चंद मिनटों में ये तस्वीर वायरल हो गई.

जिसमें परिणीति के रिश्तेदार सहित बॉलीवुड के कुछ करीबी लोग पहुंचे. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के खास लोग भी इस शादी के गवाह बने. पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह और अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े नेता इस कपल (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) को बधाई देने पहुंचे.

शादी की पहली तस्वीर (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) का अभी इंतजार है लेकिन जो मेहमान इसे अटेंड करने पहुंचे उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. परिणीति चोपड़ा की दोस्त सानिया मिर्जा इस समारोह में अपनी बहन के साथ पहुंचीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है.

खबरें हैं कि ये कपल 25 सितंबर को दिल्ली वापस लौटेंगे

जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) की सगाई 13 मई को दिल्ली के कपुरथला हाउस में हुई थी. इस इंगेजमेंट में दोनों के करीबी लोग मौजूद थे.

परी की बहन प्रियंका चोपड़ा भी इंगेजमेंट में शामिल हुई थीं लेकिन शादी अटेंड करने वो नहीं पहुंचीं. प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए इस कपल (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) को शादी की बधाई दी है.