Ranveer Singh and MS Dhoni: एमएस धोनी से मिले रणवीर सिंह, गाल पर किस करते हुए तस्वीर हुई वायरल
Ranveer Singh and MS Dhoni: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का हर अंदाज निराला होता है। वह अक्सर अपने अतरंगे स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। अब जब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है तो इसी बीच एक्टर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एमएस धोनी को गले लगाए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में एक्टर पूर्व क्रिकेटर को प्यार से किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रणवीर ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं, धोनी ब्लू टी-शर्ट में कूल दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
दोनों सेलिब्रेटीज की यह मुलाकात मुंबई में हुई, जहां क्रिकेटर कथित तौर पर एक विज्ञापन शूट के लिए गए थे।
काम की बात करें तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ देखा गया था। वहीं एक्टर अब फिल्म डॉन 3 में दिखाई देंगे।
Must Read: ED summons Bollywood Stars: रणबीर कपूर के बाद कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को ईडी ने भेजा समन
