Urfi Javed Fake Arrest Video: गिरफ्तारी का झूठा वीडियो बनना उर्फी जावेद को पड़ा भारी, केस दर्ज हुआ

Urfi Javed

Urfi Javed Fake Arrest Video:  अपने बोल्ड लुक्स के चलते चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में पुलिस उन्हें अरेस्ट करती नजर आ रही हैं। हिला पुलिस ये कहकर उन्हें पकड़कर ले जाती हैं कि वह छोटे कपड़े पहनकर घूमती हैं जिसपर एक्ट्रेस ने कहा था ये उनकी मर्जी।

फिर वो पुलिस जीप में बैठकर रेस्टोरेंट के बाहर से रवाना हो जाते हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया हर किसी को लगा कि उर्फी गिरफ्तार हो गईं हैं लेकिन हम आपको बता दें कि ये सब सिर्फ एक ड्रामा था जो खुद एक्ट्रेस ने रचाया था। खुद मुंबई पुलिस ने सच बताया है।

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार 3 नवंबर को सोशल मीडिया उर्फी जावेद (Urfi Javed) और चार अन्य के खिलाफ एक फर्जी वीडियो बनाने और शेयर करने के आरोप में मामला दर्ज किया, जिसमें उन्हें गिरफ्तार करते दिखाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई के DCP कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ओशिवारा पुलिस ने उर्फी और वीडियो में देखाई दिए लोगों के खिलाफ IPC की धारा 171, 419, 500 और 34 के तहत मामला दर्ज किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल वीडियो का एक स्क्रीनग्रैब शेयर किया। तस्वीर में दो महिलाएं पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-‘फालतू पब्लिसिटी के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता! अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर गिरफ्तार की गई महिला (Urfi Javed) का वायरल वीडियो सच नहीं है। प्रतीक चिन्ह और वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है। आगे की जांच जारी है, फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार है और गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।’

यह पहली बार नहीं है जब जावेद(Urfi Javed)  को कानूनी पचड़ों में फंस चुकी हैं। दिसंबर 2022 में पब्लिक प्लेसेस पर कथित अश्लील हरकतों के लिए अंधेरी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

Must Read: कहर ढा रहा है Rubina Dilaik का अभिनव शुक्ला के साथ मैटरनिटी फोटोशूट