Tiger 3 box office collection: टाइगर 3 का 11वें दिन निकला दम, इतना किया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Tiger 3 Box Office Collection: बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया. लेकिन अब इसकी कमाई लगातार घटते ही जा रही है. हाल ही में फिल्म के 11वें दिन का कलेक्शन सामने आया है. जो काफी निराश कर देने वाला है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे बुधवार को यानि रिलीज के 11वें कितनी कमाई की है.
11वें दिन ‘टाइगर 3’ हाल हुआ बेहाल
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) का क्रेज अब फैंस में धीरे-धीरे कम होने लगा है. इस बात की गवाही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दे रहा है. टाइगर 3 को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है. Sacnilk के अनुसार 11वें दिन फिल्म ने महज 3.99 का बिजनेस किया है. ये कमाई सलमान और उनके फैंस के लिए एक बडा झटका है. वहीं इस कलेक्शन के बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 247.94 ही हुआ है. जबकि फिल्म का बजट 300 करोड़ का था.
View this post on Instagram
बात करें फिल्म (Tiger 3) की तो इस बार फिल्म में टाइगर यानि सलमान खान अपनी पर्सनल लड़ाई लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी दमदार रोल में है. इमरान हाशमी फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हैं.
यहां देखिए फिल्म का कलेक्शन
‘टाइगर 3’ (Tiger 3) के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 44.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. दूसरे दिन ये आंकड़े बढ़कर 59.25 हो गए थे. तीसरे दिन फिल्म ने 44.30, चौथे दिन 21.1 करोड़ और पांचवें दिन 18.5 करोड़, छठे दिन 13.25, सातवें दिन 18.5, आठवें दिन 10.5, नौवें दिन 7.35 और दसवें दिन 6.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. हालांकि फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अच्छा बिजनेस कर रही है. फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 400 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
Must Read: अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं Raveena Tandon
