Ahan Shetty and Tania Shroff Breakup: अथिया शेट्टी के भाई का टूटा दिल 11 साल बाद तानिया श्रॉफ से अलग हुए अहान शेट्टी
Ahan Shetty and Tania Shroff Breakup: एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty and Tania Shroff) हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में गए हैं। कहा जा रहा है कि अहान का उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अपने 11 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। यह खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अहान और तानिया (Ahan Shetty and Tania Shroff) को अलग हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है। वहीं, एक सूत्र ने मीडिया आउटलेट को बताया, ”यह 11 साल पुराने रिश्ते का अंत है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया। वे फिलहाल सिंगल हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके कथित ब्रेकअप के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
View this post on Instagram
हालांकि, ब्रेकअप के दावों का अहान और तानिया (Ahan Shetty and Tania Shroff) ने अभी तक खंडन या पुष्टि नहीं की है।
अहान और तानिया श्रॉफ (Ahan Shetty and Tania Shroff) बचपन के दोस्त थे। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है। सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी स्पष्ट थे।
बता दें, अहान शेट्टी दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बेटे हैं। उन्होंने फिल्म तड़प से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ तारा सुतारिया नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।
