Ankita Lokhande in Bigg Boss Finale: सलमान खान के सामने अंकिता लोखंडे को सास ने सुनाई खरी-खोटी, जाने कहा
Ankita Lokhande in Bigg Boss Finale: रविवार (28 जनवरी) को रियालिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले था। स्टैंडअप काॅमेडियन मुनव्वर फारुकी ने इस सीजन की ट्राॅफी जीती। बिग बाॅस की रेस में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी हिस्सा थीं लेकिन फिनाले करीब आया तो वो टॉप 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी नहीं। शो में अंकिता की जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी थी। कभी पति विक्की जैन संग लड़ाई तो कभी फैमिली वीक में आई सासू मां रंजना जैन के साथ उनकी तू-तू, मैं-मैं। अंकिता की सास संग ऐसी ही तू-तू,मैं-मैं ग्रैंड फिनाले में भी दिखने को मिली। दरअसल, विक्की जैन की मां शो में फैमिली वीक में पहुंची थीं जिसके बाद से वह खूब सुर्खियों में रही थीं। उस समय उन्होंने बहू की क्लास नैशनल टेलिविजन पर लगा दी थी। ग्रैंड फिनाले पर भी सासू मां अपने कुछ इसी अवतार में दिखीं और यहां भी बहू को सुनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।
वहीं अब ग्रैंड फिनाले पर अंकिता को नैतिकता सिखाने पर सलमान ने उनकी (Ankita Lokhande) सासू मां की ग्रैंड फिनाले पर खिंचाई की और साथ ही 7 वचन भी दिलवाए। सलमान ने अंकिता से कहा-‘मुझे पता है आज आपकी दूसरी बहू अच्छे सा खाना वाना खिलाकर लाई हैं, आज उपवास नहीं है तो बोलिए न। आपके पति भी आपकी आवाज सुनने को तरस रहे हैं। हम तो चाहते हैं कि अगले सीजन में आप आओ। इन्होंने तो कुछ नहीं किया है। अंकिता से ज्यादा तो आप फेमस हो गईं विलासपुर में।’
View this post on Instagram
सलमान खान ने अंकिता (Ankita Lokhande) और उनकी सास को एक- दूसरे से कुछ वादे करने के लिए कहा।इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा अपने परिवार, पति, सास का ख्याल रखी और विक्की का साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ेंगी।
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की सास ने उनसे कहा कहा-‘तुम वादा करों कि फिर कभी ऐसे शो में हिस्सा नहीं लोगी, जहां पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाए।’ इतना सुनते ही एक्ट्रेस का मुंह बन गया। जवाब देते हुए अंकिता ने कहा-‘मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं मम्मा और मुझे इस पर गर्व है।’
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की सास पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब फैमिली वीक में उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। एक्ट्रेस के साथ प्राइवेट चैट के दौरान पति की थोड़ी और इज्जत करने की सलाह दी थी। रंजना जैन ने ये भी बताया था कि जब अंकिता ने विक्की को पैर से मारा था तो विक्की के पापा ने उनकी मां को फोन किया था और पूछा था कि क्या वो भी अपने पति को ऐसे मारती थीं। अंकिता ने ससुराल वालों के इस रवैये पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद शो से बाहर निकलकर भी विक्की की मां ने अंकिता के खिलाफ काफी कुछ कहा, जिसके बाद से वह काफी सुर्खियों में रहीं।
