दिशा ने भी देसी लुक में दिखाया अपना सेक्सी रूप, वायरल हुआ वीडियो
Disha Patani: दिशा पटानी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हमेशा अपने स्टाइल से लोगों को प्रभावित किया है। एक बार फिर दिशा पटानी ने अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों को घायल कर दिया है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिशा का बोल्ड और देसी लुक देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं. हमेशा की तरह दिशा वीडियो में अपने सेक्सी अवतार से लोगों के होश उड़ा रही हैं.
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में दिशा पटानी अलग-अलग भारतीय आउटफिट में नजर आ रही हैं। वह कभी साड़ी तो कभी लहंगा पहने नजर आईं। वहीं बैकग्राउंड में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पाप’ का गाना लागी तुमसे मन की लगान सुनाई दे रहा है. वहीं दिशा अलग-अलग ट्रेडिशनल कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह कभी सोफे पर बैठकर तो कभी कुर्सी पर लेटकर कैमरे को बोल्ड पोज दे रही हैं. आप भी देखें दिशा पटानी का वायरल वीडियो
View this post on Instagram
इन फिल्मों में नजर आएंगी दिशा
हाल ही में दिशा पटानी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में दिशा के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा दिशा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगी। आपको बता दें कि हाल ही में दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। हालांकि अब तक दोनों सितारे इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।
