Shehzada Movie Release Date, Trailer Review, Budget | Streaming Online Shehzada Movies Download Link 2023

Shehzada Movie Release Date Trailer Review Budget Streaming Online Shehzada Movies Download Link 2023

Shehzada Movie – Shehzada Movie Release Date

Shehzada Movie Teaser Review in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ एक्शन पैक्ड टीजर रिलीज किया गया है.

शहजादा एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल में नज़र आयेंगे। यह फिल्म सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की हिंदी रीमेक है। कार्तिक और कृति के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Shehzada Movie Teaser

Shehzada (First Look) Kartik Aaryan, Kriti Sanon | Rohit Dhawan

फिल्म ‘शहजादा’ को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट कराने वाली छह चीजें बिल्कुल साफ नजर आ रही हैं. पहली, कार्तिक और कृति की सुपरहिट जोड़ी. दूसरी, सुंदर संगीत और रोमांस. तीसरा धमाकेदार एक्शन और शानदार बैकग्राउंड म्युजिक. चौथा, मस्त कॉमेडी और मजेदार विषय. पांचवा, फैमिली फिल्म और सबसे आखिर में लेकिन अहम फिल्म का वैलेंटाइन वीक में रिलीज होना है. रोमांटिक छवि वाले कार्तिक आर्यन की यूथ के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इसका नमूना ‘फिल्म भूल भुलैया 2’ में लोगों ने देख लिया है. इस फिल्म की रिलीज के बाद कई दिनों तक शो हाऊसफुल रहे. फिल्म देखने वालों में ज्यादातर युवा शामिल रहे थे.

इसमें कोई दो राय नहीं कि फिल्म का टीजर शानदार है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन को लोग ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अभिनेता ने इस बार गलत स्क्रिप्ट चुन ली है. अल्लू अर्जुन के एक्शन और स्वैग की बराबरी बॉलीवुड में कोई नहीं कर सकता है. ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है, ”कार्तिक ने इस बार गलत स्क्रिप्ट चुन ली है, कहां खुद को अल्लू अर्जुन से तुलना करने चले हो.” दूसरे यूजर ने लिखा है, ”मैं कार्तिक आर्यन का बहुत बड़ा फैन हूं. लेकिन इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ही अच्छा लगता है. उनकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता है.” बताते चलें कि फिल्म ‘शहजादा’ 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप यह पोस्ट अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं हमारी इस वेबसाइट की और पोस्ट देखने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट moviesmania.in पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या या कोई सवाल आप comment box में लिख सकते हैं Team द्वारा आपको संतुष्ट जवाब दे दिया जायेगा