‘लाल सिंह चड्ढा’ से आमिर खान शेयर किया स्पेशल वीडियो, फैंस हुए दीवाने
Lal Singh Chaddha : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आमिर खान ने सोशल मीडिया पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फिल्म की शूटिंग की झलक दिखाई दे रही हैं। आमिर ने वीडियो में दिखाया है कि फिल्म शूट करते वक्त टीम को किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ा।
वीडियो में आमिर अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी ट्रेन में बैठे हुए तो कभी दुश्मन से लड़ाई लड़ते हुए। इस वीडियो में आमिर के अलावा करीना कपूर और टीम मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य की भी अहम भूमिका में हैं।आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है।
इसे भी पढ़े- बाराबंकी में दो बसों की भिड़ंत से 8 लोगो की मौत 20 घायल, आदित्यनाथ ने व्यक्त किया दुख
लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध आदि को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार से भिड़ेंगे आमिर खान
इस बॉलीवुड फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan), साउथ हीरो नागा चैतन्य के साथ-साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान, मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं सुनने में आ रहा है की फिल्म में शाहरुख खान के भी कैमियो करने की खबरें हैं। बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’, अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ से टकराती नजर आएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि कौन सी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल पाता है।
इसे भी पढ़ें- संयुक्त राज्य अमेरिका में पवन टरबाइन पर गिरी बिजली, टला बड़ा हादसा
