कमजोर कंटेस्टेंट कहे जाने पर रोती निमृत के आंसू अब्दु ने पोछें, साजिद बोले- डिप्रेशन की मूरत
टीवी डेस्क: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में आए दिन अलग ही ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। शो के कंटेस्टेंट अपनी ही वजह को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। वहीं आज के एपिसोड में निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) खूब रोती-बिलखती दिखाई देंगी। उन्हें सुम्बुल, अब्दू और शिव कराते नजर जाएंगे।
बिग बॉस 16 के हाल ही में जारी हुए प्रोमो में देखा जा सकता है कि निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) रूम ऑफ 4 में रोती हुई कहती हैं कि ‘मैं पक गई हूं ये सुन-सुनकर कि मैं वीक कंटेस्टेंट हूं। मैं नहीं हूं। मैं इरिटेट हो गई हूं।’ इस दौरान उनके आसपास बेड पर बैठे सुम्बुल, अब्दू और शिव उन्हें चुप कराते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं दूसरे बेड पर बैठे साजिद खान कहते है कि निमृत यार.. डिप्रेशन की मूरत है। इस पर निमृत आंसू पोंछते हुए कहती हैं- सर मैं लो फील कर रही हूं और इस घर में मैं सिर्फ आपके और शिव के ही करीब हूं। और अगर मैं आपसे और शिव से अपनी समस्या नहीं बताऊंगी तो फिर क्या ही प्वॉइंट है। इस घर में कई सारे लोग हैं जो आते हैं और 50 तरह की चीजें कमेंट करते हैं लेकिन मैं सबको नजरअंदाज कर देती हूं।’
निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) आगे कहती हैं, ‘मैंने आपके शिकायत की लेकिन आपके पास समय ही नहीं है। आज मैं शायद पहली बात आपको हक से बोल रही हूं.. जब मुझे जरूरत थी आप कहां थे।’
बता दें कि बीते एपिसोड में अर्चना गौतम ने निमृत कौर को कमजोर कंटेस्टेंट बताया था। हालांकि निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) ने एकदम साफ किया था कि कई सारी चीजें होती हैं, जो कि वह नहीं कर सकती हैं।
