Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के बीच रिलेशनशिप को लेकर रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा
Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: बी टाउन में एक के बाद एक शादी की शहनाइयां बज रही हैं। हाल ही में राघव और परिणीति की भी सगाई हो गई है। ऐसे में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशन को लेकर रणबीर कपूर ने इशारों-इशारों में कुछ संकेत दिए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की अटकलों ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। रणबीर ने एक इंटरव्यू में आदित्य कपूर को लेकर खुलासा किया है।
अनन्या पांडे और आदित्य के रिलेशन पर रणबीर कपूर ने दिया हिंट
दरअसल आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और रणबीर कपूर ने ‘ये जवानी है दीवानी में’ एक साथ काम किया है। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हालिया इंटरव्यू में रणबीर से एक होस्ट ने कहा आदित्य हमेशा मेरे साथ आसपास रहते हैं। इसपर रणबीर कहते हैं कि “मुझे नहीं पता कि वो तुम्हारे आसपास रहना चाहता है या नहीं, लेकिन मुझे ये पता है कि आदित्य एक लड़की को काफी पसंद करता है। उस लड़की का नाम A लेटर से शुरू होता है।” एक्टर के ये कहने मात्र से ही फैंस को पक्का हो गया, कि रणबीर इशारों-इशारों में अनन्या पांडे का नाम लेना चहते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि पिछले काफी समय से आदित्य (Aditya Roy Kapur) और अन्नया पांडे के रिलेशन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहती है। दोनों को करण जौहर की एक पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया था। करण जौहर ने भी दोनों के अफेयर को लकर हिंट दिया था, लेकिन अभी तक दोनों ने इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।
