अजय देवगन Upcoming Movies भोला – 2023: रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर, त्रिशूल थामे घातक दिखे अजय देवगन
भोला फिल्म के फर्स्ट लुक में अजय माथे पर भस्म, आंखों में एग्रेशन दिखाए नजर आए. अजय देवगन के इस लुक ने फैंस को उनका मुरीद बना दिया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल 30 मार्च को रिलीज होगी. रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर
अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके उनके फैन को बताया है की उनकी एक और नई मूवी “भोला “ साल 2023 में मार्च के महीने में रिलीज़ होने वाली है |
ये फिल्म 30 मार्च 2023 को बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए तैयार है
भोला एक आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो तमिल फिल्म कैथी, साउथ की सुपरहिट फिल्म की हिंदी रिमेक है, फिल्म में अजय देवगन और तब्बू नज़र आने वाले है। तमिल फिल्म कैथी अब बॉलीवुड में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्देशन एक्टर अजय देवगन द्वारा किया जा रहा है।
ये फिल्म 30 मार्च 2023 को बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Bholaa Teaser | Bholaa In 3D | Ajay Devgn | Tabu | 30th March 2023
कहानी
10 साल की कैद के बाद, एक कैदी भोला, आखिरकार अपनी छोटी बेटी से मिलने के लिए घर जा रहा है। लेकिन उसकी यात्रा तब मुश्किल हो जाती है जब उसे बीच में ही गिरफ्तार कर लिया जाता है। वह पहले, उस गंभीर स्थिति से अवगत नहीं है जिसमें वह खुद को पाता है, लेकिन एक अचानक हुई घटना के बाद, उसे हर कोने में मौत खेल खेलना पड़ता है साथ ही वः अपना सफर भी करता है, लेकिन क्या उसे यह मुश्किल भरा सफर करना चाहिए और क्या वह अपनी बेटी से मिल पाएगा? यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है…
Must Read:OTT Release जनवरी 2023 में OTT पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट
अजय ने मोशन क्लिप को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा “KAUN HAI WOH? An unstoppable force is coming #BholaaTeaserOutTomorrow #BholaaIn3D”, अजय के कैप्शन पर गौर करें तो उनकी आने वाली फिल्म 3डी फॉर्मेट में आने वाली है।
View this post on Instagram
क्या है भोला की कहानी?
भोला, अजय देवगन की अब तक की सबसे साहसिक फिल्म है. इसे वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है. ये फिल्म एक रात की कहानी दिखाती है, जहां भोला अलग-अलग रूपों में, इंसानों और दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है. फिल्म एक ऐसे इंसान के बारे में है जो निडर है. वह निडर है क्योंकि वह ड्रग-माफियाओं, भ्रष्ट फोर्सेज और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातों का मुकाबला करने के लिए तैयार है. भोला बाहर से लड़ाकू और अंदर से रक्षक है. एक बाप जो अपनी जवान बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा.
आपको कैसा लगा अजय देवगन का भोला से आया फर्स्ट लुक?
