Rise and Fall News: आकृति नेगी ने लिया था राइज एंड फॉल छोड़ने का फैसला, देने पड़ते 1 करोड़

Rise and Fall

Rise and Fall News: इस हफ्ते अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में एक्ट्रेस आकृति नेगी और अर्जुन बिजलानी के बीच जमकर बहस हुई. आकृति ने गुस्से में सेट छोड़ने की कोशिश की, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट पेनल्टी के चलते उन्हें शो में बने रहना पड़ा.

अर्जुन संग बहस में भड़कींं आकृति

इस हफ्ते अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) में काफी हलचल देखने को मिली. एक्टर अर्जुन बिजलानी और आकृति नेगी के बीच कड़ी बहस हो गई. चार हफ्तों बाद आकृति का तख्तापलट में राइज हुआ था, लेकिन अर्जुन ने उन्हें फिर से बेसमेंट में भेज दिया.

अर्जुन ने कहा कि आकृति कमजोर प्लेयर हैं, अकेली रहती हैं और किसी से बात नहीं करतीं. वीकेंड के पावर प्ले में जब उनके फॉल के बारे में बात की गई, तो आकृति ने अर्जुन को बुरा-भला कहा. गुस्से में आकृति सेट छोड़कर चली गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

कॉन्ट्रैक्ट पेनल्टी ने किया मजबूर

अर्जुन ने आकृति के बिहेवियर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके करियर में सबसे अपमानजनक एक्सपीरियंस था. उन्होंने बताया कि उनके 21 साल के करियर में किसी ने ऐसा बिहेवियर नहीं दिखाया और हमेशा उनकी इज्जत उनके काम के कारण रही है.

लड़ाई के बाद आकृति ने कहा कि वह शो (Rise and Fall) छोड़ना चाहती हैं, लेकिन उन्हें बताया गया कि अगर वह बिना एलिमिनेशन के शो छोड़ती हैं तो यह कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन होगा.

Must Read: Arbaaz Khan Sshura Khan Welcome Baby Girl: पिता बने अरबाज खान, वाइफ शूरा खान ने दिया नन्ही परी को जन्म

पेनल्टी के डर से शो में बनीं आकृति

कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर उन्हें 1 करोड़ रुपये की पेनल्टी भरनी होगी, जो वह नहीं कर सकतीं. इसलिए आखिरकार उन्होंने शो (Rise and Fall) में बने रहने का फैसला किया. अब सवाल यह है कि आकृति आगे गेम में क्या रणनीति अपनाएंगी, यह देखने वाली बात होगी. बता दें कि ‘राइज एंड फॉल’ शो में पवन सिंह जैसे कंटेस्टेंट होने की वजह से इसको अच्छी व्यूवरशिप मिल रही है. हालांकि, पवन सिंह शो से बाहर जा चुके हैं, लेकिन शो के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं.