Anant Ambani and Radhika pre-wedding: अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग बस में बैठकर वैन्यू पहुंचे ये सेलेब्स, देखें वीडियो

Anant Ambani and Radhika

Anant Ambani and Radhika pre-wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी बचपन के दोस्त राधिक मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 1 मार्च अनंत और राधिका (Anant Ambani and Radhika) के प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी स्टार्ट हो गए हैं. अंबानी परिवार के इस ग्रैंड इवेंट में कई बड़ी हस्तियां वैन्यू पर पहुंच गई हैं. इसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स का नाम भी शामिल हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें सेलेब्स को बस में बिठाकर वैन्यू पर ले जाया जा रहा है.

लग्जरी कारें नहीं बल्कि बस से वैन्यू पहुंचे सितारें

जी हां, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika) के प्री-वेडिंग इवेंट के लिए जामनगर पहुंचे सेलेब्स को एयरपोर्ट से कोई भी लग्जरी कार नहीं मिली है. बल्कि बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स को एक ही बस में बिठाकर वैन्यू पर ले जाया गया है.

सोशल मीडिया पर वरुण धवन और उनकी पत्नी नाताश दलाल का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वरुण की प्रेग्नेंट वाइफ नताशा ब्लैक कॉ-अर्ड सेट में बस में जाती नजर आ रही हैं. इसके बाद वरुण अपने मम्मी-पापा के साथ बस में जाते हुए दिख रहे है. इस दौरान उन्होंने अपना सारा समाना भी लिया हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

सैफ अली खान भी अपने पूरे परिवार के साथ जामनगर पहुंचे हैं. इस दौरान उनके साथ करिश्मा कपूर, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी नजर आए हैं. इस दौरान सैफ अपने सबसे छोटे नवाब यानी जेह को अपने कंधे पर बिठाए नजर आ रहे हैं. नवाब फैमिली भी बस में बैठकर वैन्यू पर पहुंचे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

रितेश देशमुख और जेनिलाय देशमुख की भी एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पहले कपल एयरपोर्ट पर खड़े होकर पैपराजी को पोज देता नजर आ रहा है. इसके बाद रितेश और जेनेलिया भी बस में चढ़ते देखे जा रहे हैं. यहां तक की कपल को बस में जाने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ा है. हालांकि, इस दौरान कपल के दोनों बेटे नजर नहीं आए हैं.

वैन्यू के लिए रवाना हुई बस

सभी स्टार्स के बस में बैठ जाने के बाद बस रवाना हुई है. इस दौरान भी कई सेलेब्स बस के अंदर से स्पॉट किए गए हैं. सभी बॉलीवुड स्टार्स को अपने सामान के साथ बस में ही रिलाइंस ग्रीन ले जाया गया है. मुकेश अंबानी ने अपने गेस्ट के रहने के लिए टेन्ट्स का इंतजाम किया है. लेकिन ये टेन्ट काफी बड़े और आलीशान हैं. इसकी झलक सान्या नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया पर दिखाई है.

बिल गेट्स को लेने पहुंची स्पेशल कार

बता दें कि, फंक्शन (Anant Ambani and Radhika) में हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना परफॉर्म करने वाली हैं. वहीं, हॉलीवुड से डीजे ब्रावो भी अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग के लिए जामनगर पहुंचे हैं. इसके अलावा बिल गेट्स को भी जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. बिल गेट्स को एक खास कार से वैन्यू तक ले जाया गया है .

Must Read: Ankita Lokhande casting couch story: ‘मैं होटल गई, उन्होंने मुझे बुलाया और…अंकिता लोखंडे की कास्टिंग काउच की कहानी