Ananya Panday: बहन की मेहंदी सेरेमनी में सिगरेट पीती दिखीं अनन्या पांडे, फोटो वायरल

Ananya Panday

Ananya Panday Smoke: फिल्मों के दिग्गज एक्टर चंकी पांडे की भतीजी अलाना पांडे लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे से शादी रचाने जा रही हैं। बीते मंगलवार सोहेल खान के घर पर अलाना की मेहंदी सेरेमनी पर रखी गई, जहां चंकी पांडे, उनकी पत्नी भावना, बेटी अनन्या और पूरी पांडे फैमिली नजर आई। अनन्या पांडे बहन की मेहंदी सेरेमनी में सज संवर कर पहुंची। वहीं, इसी बीच वहां से एक्ट्रेस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

बहन अलाना की मेहंदी सेरेमनी में अनन्या (Ananya Panday) सिगरेट पीती नजर आईं। हालांकि, जिस अकाउंट से फोटो को पोस्ट किया गया था, वहां से उसे अब डिलीट कर दिया गया है, लेकिन एक्ट्रेस की तस्वीर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सिगरेट पीती अनन्या को यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं।

वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि अनन्या (Ananya Panday) के चारों तरफ गेस्ट नजर आ रहे हैं और वह चेयर पर बैठ स्मोक कर रही हैं।

इस दौरान अनन्या (Ananya Panday) बेबी पिंक कलर की स्कर्ट और वन स्ट्रैप क्रॉप में बेहद प्यारी लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया है। लेकिन सिर्फ स्मोकिंग की वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

बता दें कि अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस का आदित्य रॉय कपूर संग नाम जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक पर एक साथ उतरे, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरों को और भी हवा मिली। हालांकि, इन सब खबरों पर अनन्या और आदित्य ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Must Read: Mrs Chatterjee Vs Norway Review: रानी मुखर्जी ने संभाली पूरी फिल्म, हिला कर रख देगी कहानी