Ankita Lokhande support of Premanand Maharaj: 100 में से 4 लड़कियां पवित्र, प्रेमानंद महाराज के सपोर्ट आईं अंकिता लोखंडे और राजीव दातिया

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande-Rajiv Adatia Support Premanand Maharaj: इन दिनों आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। ये दोनों ही गुरु सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं और काफी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं। हाल ही में अनिरुद्धाचार्य का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि आजकल 25-25 साल की लड़कियों, जो 4-5 जगह मुंह मार के आती हैं। वह अपने पति के साथ कैसे रह पाएंगी। इस बयान के बाद हर तरह बवाल मच गया। हर तरफ उनका बहिष्कार होने लगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू भी उन पर भड़कते हुए नजर आईं। इसके बाद कुछ लोगों ने प्रेमानंद महाराज का भी एक वीडियो ढूंढ निकाला, जिसमें उन्होंने कहा कि 100 में से सिर्फ 2 से 4 लड़कियां ही पवित्र होती हैं। हालांकि, अपनी इस वीडियो में उन्होंने दोनों लिंगों के बारे में बात की, लेकिन बहुत से लोगों को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने प्रेमानंद महाराज को इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और ‘बिग बॉस’, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जैसे शो में नजर आ चुके राजीव अदातिया ने प्रेमानंद महाराज को सपोर्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia)

राजीव अदातिया ने किया पोस्ट
राजीव अदातिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर प्रेमानंद महाराज की वायरल टिप्पणी का पूरा वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “बिल्कुल सही कहा। कान खोलो, दोनों लड़की और लड़के के लिए बोला है। और वे जो बोल रहे हैं, वह बिल्कुल सही है। प्रेमानंद महाराज को पूरा समर्थन। इस दौर में, उनके जैसे लोग अध्यात्म की सरलता को वापस लाते हैं। कुछ भी गलत नहीं बोला उन्होंने।” राजीव के इस पोस्ट को अंकिता लोखंडे ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और आध्यात्मिक गुरु का सपोर्ट किया।

नेहा सिंह राठौर ने उठाए थे सवाल
बता दें कि प्रेमानंद महाराज ने अपने एक प्रवचन के दौरान कहा था कि एक लड़के से ब्रेकअप, दूसरे से व्यवहार। फिर दूसरे से ब्रेकअप फिर तीसरे से व्यवहार और व्यवहार व्यभिचार में परिवर्तित हो रहा है। कैसे शुद्ध होगा? जब जुबान को चार होटल का भोजन खाने की आदत पड़ गई है, तो उसे घर की रसोई का खाना अच्छा नहीं लगेगा। जब चार पुरुषों से मिलने की आदत हो गई, तो एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत उसमें नहीं रहेगी।”

Must Read: Kiku Sharda and Sunil Grover Networth: कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ में जबरदस्त अंतर

इसके आगे उन्होंने कहा कि 100 में से कोई दो-चार कन्याएं ही ऐसी होंगी, जो अपना पवित्र जीवन रखकर किसी पुरुष को समर्पित होंगी, जो 4 लड़कों से मिल चुकी हो, वो सच्ची बहू बनेंगी? जो 4 लड़कियों से मिल चुका हो क्या वो सच्चा पति बन पाएगा।” इस पर नेहा सिंह राठौर ने सवाल उठाते हुए कहा था कि महिलाओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणियां करने वाले कथावाचक पवित्र माने जाएंगे या नहीं, 100 में से कितने कथावाचक पवित्र हैं बाबाजी?