Ankita Lokhande in Bigg Boss: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, शादी की कीमत पर नहीं जीते शो
Ankita Lokhande in Bigg Boss: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन यूं तो बी-टाउन के पावर कपल हैं लेकिन जब से विवादित रियालिटी शो बिग बॉस 17 में कपल की एंट्री हुई है आए दिन उनके लड़ाई झगड़े देखने को मिलते हैं। लड़ाई में दोनों अक्सर एक-दूसरे को कुछ उल्टा बोल देते हैं जिसके बाद से लोगों को लगने लगा है कि बिग बॉस के बाद इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चलने वाला है।
हाल ही में अंकिता (Ankita Lokhande) की सास ने इंटरव्यू दिया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरव्यू में विक्की जैन की मां ने बहू अंकिता लोखंड़े को लेकर कई बातें कहीं। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतर आई है।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता (Ankita Lokhande) के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने वीडियो शेयर कर लिखा-‘मीडिया फैमिली को तोड़ने के लिए बेस्ट काम कर रही है। वो ये नहीं दिखा रहे हैं कि कैसे अंकिता की सासूमां उनका सपोर्ट कर रही हैं।
View this post on Instagram
हा हा बहुत क्यूट हैं आंटी।रियलिटी शो आते जाते रहते हैं लेकिन परिवार हमेशा के लिए है। मैं उम्मीद करती हूं कि मेरी दोस्त अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जीते लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं।’
हाल ही में विक्की की मां शो में आईं थीं। इस दौरान दोनों सास बहू साथ में बात करती नजर आईं। दोनों की बात बहस में बदल जाती है। विक्की की मां कहती हैं-‘जिस दिन तुमने लात मारी थी ना। पापा ने तुरंत तुम्हारी मम्मी को फोन किया और कहा- ‘तुम अपने पति को ऐसे ही लात मारती थी?’ सासू मां की ये बात सुनकर अंकिता भड़क गईं। उन्होंने कहा- ‘मम्मी को कॉल करने की क्या जरुरत थी मेरी, मेरी मां अकेली है वहां, मेरे पापा की डेथ हुई है। मम्मा मेरे मम्मी-पापा को मत बोलो प्लीज।’
बता दें कि अंकिता (Ankita Lokhande) और कंगना ने फिल्म मणिकर्णिका में साथ में काम किया था।उसके बाद से कंगना अक्सर अंकिता की तारीफ करते हुए नजर आती हैं।
Must Read: बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं हैंडसम हंक Hrithik Roshan
